All for Joomla All for Webmasters
जरूरी खबर

Janmashtami Bank Holiday: जन्माष्टमी पर दो दिन बंद रहेंगे बैंक, 6 और 7 सितंबर को नहीं होगा कोई काम

Janmashtami Bank Holiday 2023: सितंबर का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने कई दिन बैंकों की छुट्टियां (Bank Holidays In September) रहेंगी। इनमें जनमाष्टमी (Janmashtami) पर भी बैंक बंद रहेंगे। मगर यदि आपको कंफ्यूजन है कि जनमाष्टमी पर बैंकों की किस दिन छुट्टी रहेगी तो आपका ये कंफ्यूजन हम दूर कर देते हैं। दरअसल जनमाष्टमी के मौके पर दो दिन बैंक बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें – SBI की खास योजना का फायदा उठाने के लिए बचें हैं बस कुछ दिन, मिल रहा है 7.50% का ब्याज

6 और 7 सितंबर को छुट्टी

आरबीआई (RBI) की वेबसाइट के अनुसार बुधवार 6 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी (Sri Krishna Janmashtami) के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। वहीं 7 सितंबर को जन्माष्टमी (श्रावण वद-8)/श्रीकृष्ण अष्टमी के कारण बैंक बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें – फ्लिपकार्ट इस त्योहारी सीजन से पहले देगी 1 लाख से ज्यादा नौकरी, इन डिपार्टमेंट्स में भर्ती, जानिए कहां-कहां मौके

बता दें कि जन्माष्टमी के कारण सभी शहरों में बैंकों छुट्टी नहीं होगी। आपके अपने शहर में जन्माष्टमी के मौके पर छुट्टी होगी या नहीं आप आरबीआई की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें – PM Kisan Yojana: क्या पिता-पुत्र को एक साथ मिलेगा 15वीं किस्त का लाभ, जानिए क्या है इसका नियम

और कब-कब बंद रहेंगे बैंक

  • 9 सितंबर, 2023 : दूसरा शनिवार
  • 10 सितंबर 2023 : रविवार
  • 17 सितंबर 2023 : रविवार
  • 18 सितंबर 2023 : वरसिद्धि विनायक व्रत और विनायक चतुर्थी (कर्नाटक और
  • 19 सितंबर 2023 : गणेश चतुर्थी (गुजरात, महाराष्ट्र, उड़ीसा, तमिलनाडु, गोवा)
  • 20 सितंबर, 2023 : गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) और नुआखाई (ओडिशा)
  • 22 सितंबर 202 3 : श्री नारायण गुरु समाधि दिवस (केरल)
  • 23 सितंबर 2023 : चौथा शनिवार और महाराजा हरि सिंह जयंती (जम्मू और श्रीनगर)
  • 24 सितंबर 2023 : रविवार
  • 25 सितंबर, 2023 : ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (जम्मू और कश्मीर)
  • 27 सितंबर, 2023: मिलाद-ए-शेरिफ़ (पैगंबर मुहम्मद साहब का जन्मदिन)
  • 28 सितंबर, 2023 : ईद मिलादुन्नबी (बारह वफ़ात)

बता दें कि बहुत सी छुट्टियों पर कुछ ही राज्यों में बैंक बंद रहते हैं। वहीं कुछ छुट्टियों पर देश भर के बैंकों में काम नहीं होता।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top