All for Joomla All for Webmasters
गैजेट्स

JioGlass:जल्द होगी लॉन्चिंग, बड़ी स्क्रीज वाली टीवी का क्रेज होगा खत्म?

इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2023 में जियो ग्लास को शोकेस किया गया है, जिसे पहनने पर आपके सामने एक 100 इंच वाली स्मार्ट टीवी जैसा डिस्प्ले आ जाएगा। यह एक फ्यूचरिस्टक प्रोडक्ट है। यह एक स्मार्ट ग्लास है, जिसे आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद स्मार्टफोन को 100 इंच वाली वर्चुअल स्क्रीन में बदल पाएंगे। जियोग्लास को Tesseract कंपनी के साथ मिलकर बनाया गया है।

ये भी पढ़ें:- गदर मचाने आया Oppo A79 5G स्मार्टफोन, 20 हजार से कम में मिलेगा 50 MP कैमरा और 6.72 इंच का डिस्प्ले

ग्लास में क्या होगा खास

यह एक डीपटेक स्टार्टअप है, जिसे जियो ने साल 2019 में खरीद लिया था, जो ऑग्मेंटेड रिएलिटी यानी एआर बेस्ड ग्लास बनाता है। साथ ही वर्चुअल रिएलिटी पर यानी VR टेक्नोलॉजी पर काम करती है। यह कैमरा, हेडपोन, स्मार्ट ग्लास समेत कई सारे प्रोडक्ट बनाती है। जियोग्लास एक फ्लैगशिप प्रोडक्ट है। साथ ही यह एक मेड इन इंडिया प्रोडक्ट है। जियोग्लास दिखने में साइंस फिक्सन मूवी का कोई प्रोडक्ट लगता है। इसका वजन करीब 69 ग्राम है, जिससे इसे पहनने में कोई दिक्कत नहीं होती है। यह स्लीक मेटॉलिक ग्रे फ्रेम में आता है। साथ ही इसमें दो लेंस दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:- सामने आया Realme GT 5 Pro का टीजर, 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लेकर दमदार हैं फीचर्स- चेक करें लीक स्पेसिफिकेशंस

मिलेंगे ये फायदे

जियोग्लास के लेंस के रिमूवल फ्लैप को जोड़कर या अलग करके एआर और वीआर मोड के बीच स्विच कर सकते हैं, जो आपकी आंखों को एक शानदार क्रोम फिनिश के पीछे छुपाता है। जब फ्लैप चालू होता है, तो चश्मा बाहरी दुनिया के विजुअल्स को रोक देता है। वहीं, जब फ्लैप बंद होता है, तो चश्मा आपको अपने आस-पास की दुनिया देखने देता है। JioGlass में 1080p डिस्प्ले मिलता है. जो 100 इंच की वर्चुअल स्क्रीन में बदल जाता है। इसके किनारों पर दो स्पीकर दिए गए हैं। चश्मे को टाइप-सी केबल के माध्यम से स्मार्टफोन से कनेक्ट करना होगा, जो पावर स्रोत के रूप में भी काम करता है। केबल थोड़ा परेशान करने वाला था। इंटरफ़ेस को नेविगेट करने और सामग्री का चयन करने के लिए स्मार्टफोन का उपयोग वर्चुअल कंट्रोलर के रूप में भी किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:- Vivo Y200 5G भारत में धूम मचाने को तैयार, ऑरा लाइट और 5000 mAh की बैटरी से होगा लैस

क्या खत्म हो जाएगा बड़ी टीवी का दौर

कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या एआर और वीआर ग्लास की वजह से बड़े साइज वाली स्मार्ट टीवी का दौर खत्म हो जाएगा, तो ऐसा नहीं है, क्योंकि एआर और वीआर एक अलग टेक्नोलॉजी है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top