All for Joomla All for Webmasters
जरूरी खबर

दिवाली से लेकर छठ तक..नवंबर में है छुट्टियों की भरमार, इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

choti diwali

Bank Cloed In November 2023: साल के 11वें महीना कल यानी बुधवार से शुरू होने जा रहा है. इस महीने में दिवाली, छठ समेत कई प्रमुख त्योहार हैं, इन मौकों पर देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक नवंबर में कुल 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. ऐसे में आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे निपटा लें. नीचे देखिए कि बैंकों में कब-कब और कहां-कहां छुट्टी रहेगी. 

ये भी पढ़ें– 2000 Notes Exchange: 5 महीने बाद भी नहीं बदलवा पाए नोट! आज RBI के बाहर देख लीजिए लोगों की लाइन

नवंबर में हैं ये प्रमुख त्योहार 

नवंबर के महीने में दिवाली, करवाचौथ, गोवर्धन पूजा, भाईदूज, छठ, गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा जैसे प्रमुख त्योहार हैं, इसके अलावा साप्ताहिक छुट्टियां भी हैं. 30 दिन के महीने में कुल 15 दिन अलग-अलग राज्यों में बैंकों में अवकाश रहेगा. हालांकि इस दौरान आप मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिग के जरिए अपने जरूरी कामों को निपटा सकेंगे. 

नीचे देखें नवंबर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे

1 नवंबर, 2023 (बुधवार) : कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ के कारण बेंगलुरु, इंफाल और शिमला में बैंकों का अवकाश रहेगा.

5 नवंबर, 2023 (रविवार) : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा.

10 नवंबर, 2023 (शुक्रवार): गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण शिलांग में बैंकों का अवकाश रहेगा.

11 नवंबर, 2023 (शनिवार) : दूसरे शनिवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.

ये भी पढ़ें– नवंबर तक बिक जाएगी अनिल अंबानी की यह दिग्गज कंपनी, जानिए कौन है खरीदार? बताया पूरा प्लान

12 नवंबर, 2023 (रविवार) : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा.

13 नवंबर, 2023 : गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ में बैंकों का अवकाश रहेगा. 

14 नवंबर, 2023 (शनिवार) : दिवाली (बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत नया साल/ लक्ष्मी पूजा के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई, नागपुर में बैंकों का अवकाश रहेगा.

15 नवंबर 2023, बुधवार: भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/निंगोल चक्कौबा/भ्रातृद्वितीया

19 नवंबर 2023 (रविवार) : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा.

20 नवंबर 2023, सोमवार: छठ (सुबह का अर्घ्य)

23 नवंबर 2023, गुरुवार: सेंग कुत्सनेम/ईगास-बग्वाल

ये भी पढ़ें– Ration Card: अब इन लोगों को नहीं मिलेगा फ्री राशन, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

27 नवंबर 2023, सोमवार: गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा 

30 नवंबर 2023, गुरुवार: कनकदास जयंती 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top