All for Joomla All for Webmasters
शेयर बाजार

Adani-Ambani Stocks: Adani Group की सातों कंपनियों के शेयरों में गिरावट, अंबानी की कंपनियों में भी बिकवाली

Adani-Ambani Stocks: मंगलवार को आम चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में NDA को बढ़त मिल रही है। मगर INDIA गठबंधन भी कड़ी टक्कर देता नजर आ रहा है। एग्जिट पोल के मुकाबले इस बार के नतीजे काफी उलट हैं, जिनमें NDA को 350 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। एग्जिट पोल से अलग आ रहे रुझानों के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट दिख रही है। करीब 10 बजे सेंसेक्स 1415.46 अंक की गिरावट के साथ 75,053.32 पर है। वहीं निफ्टी 452.35 अंकों की कमजोरी के साथ 22,811.55 पर है। इस बीच अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भी भारी गिरावट है, जबकि मुकेश अंबानी की रिलायंस और इसकी सब्सिडियरी जियो फाइनेंशियल का शेयर भी कमजोर स्थिति में है। मुकेश अंबानी की बाकी लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट है।

ये भी पढ़ें– Stock Market: चुनावी रुझान देखकर शेयर बाजार की तेजी की न‍िकली हवा, सेंसेक्‍स 2700 अंक टूटा; न‍िफ्टी भी पस्‍त

अडानी ग्रुप के शेयरों का हाल (करीब 10 बजे)

  • अडानी टोटल गैस : 7.3 फीसदी की गिरावट
  • अडानी एंटरप्राइजेज : 6.68 फीसदी की गिरावट
  • अडानी पोर्ट्स : 6.62 फीसदी की गिरावट
  • अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस : 6.56 फीसदी की गिरावट
  • अडानी ग्रीन एनर्जी : 5.78 फीसदी की गिरावट
  • अडानी विल्मर : 4.18 फीसदी की गिरावट
  • अडानी पावर : 3.85 फीसदी की गिरावट

ये भी पढ़ें– सेबी ने नियुक्‍त किया ‘टीचर’, निवेशकों को समझाएगा बाजार की भाषा, आसान होगा नफा-नुकसान का गणित

अंबानी की कंपनियों का हाल (करीब 10 बजे)

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज : 3.10 फीसदी की गिरावट
  • जियो फाइनेंशियल : 1.83 फीसदी की गिरावट
  • डेन नेटवर्क्स : 2.6 फीसदी की गिरावट
  • हैथवे केबल : 2.9 फीसदी की गिरावट
  • जस्ट डायल : 2.5 फीसदी की गिरावट

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयरों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top