All for Joomla All for Webmasters
उत्तर प्रदेश

UP Weather Update: आगरा में आंधी और वर्षा से तापमान में गिरावट, अब चलेगी लू; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

weather

आंधी और वर्षा से शहर में गुरुवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा गुरुवार को गर्मी ने कम परेशान किया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को तेज हवा या गरज के साथ वर्षा या बौछार पड़ सकती हैं। आठ से 10 जून तक लू का प्रकोप रहने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें:– बैंक जाने की झंझट खत्म! ये तीन बैंक दे रहे हैं ऑनलाइन KYC अपडेट करने की सुविधा, जान लें 1-1 स्टेप

जागरण संवाददाता, आगरा। आंधी और वर्षा से शहर में गुरुवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा गुरुवार को गर्मी ने कम परेशान किया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को तेज हवा या गरज के साथ वर्षा या बौछार पड़ सकती हैं। आठ से 10 जून तक लू का प्रकोप रहने के आसार हैं।

बुधवार रात आठ बजे के बाद आंधी आई थी। रात एक बजे के करीब भी तेज हवा चली थी और शहर व देहात में कुछ क्षेत्रों में वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह 8:30 बजे से गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक 2.1 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। इसका असर गुरुवार को देखने को मिला। सुबह ठंडी हवा चलती रही और धूप का असर कम रहा।

ये भी पढ़ें:– RBI ने लगातार आठवीं बार रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा, ग्रोथ रेट का अनुमान बढ़ाया

दिन चढ़ने के साथ धूप तेज जरूर हुई, लेकिन उसका असर मंगलवार व बुधवार की तरह नहीं था। मंगलवार को 46.1 और बुधवार को 46 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया था। इससे दोपहर में कुछ राहत रही। आगरा में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान, सामान्य तापमान से कम रहे।

ये भी पढ़ें:– अब UPI Lite में ऑटोफिल हो जाएगा बैलेंस, RBI ने किया नियमों में बदलाव

आठ से 10 जून तक लू का प्रकोप

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि शुक्रवार को तेज हवा या गरज के साथ वर्षा या बौछार हो सकती है। अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। आठ से 10 जून तक लू का प्रकोप देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top