All for Joomla All for Webmasters
हरियाणा

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, हिसार-फतेहगढ़ और सिरसा में बारिश की संभावना

हरियाणा में आज से मौसम के मिजाज बदलने (Haryana Weather Update) जा रहे हैं। तीन जिलों में भी वर्षा हो सकती है। दो दिन से राजस्थान के श्री गंगानगर की तरफ से चली धूल भरी हवाओं ने ही हरियाणा को परेशान किया। इसके चलते प्रदेश में काफी नुकसान हुआ है। आज प्रदेश के सिरसा फतेहाबाद और हिसार जिले में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अमित धवन, हिसार। राजस्थान में बन रहे वर्षा के दबाव के चलते शनिवार को हरियाणा (Haryana Weather Update) के तीन जिलों में भी वर्षा हो सकती है। दो दिन से राजस्थान के श्री गंगानगर की तरफ से चली धूल भरी हवाओं ने ही हरियाणा को परेशान किया। इसके चलते प्रदेश में काफी नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें –  ICICI Bank ने रिवाइज किया FD पर ब्याज, चेक करें इंटरेस्ट रेट

वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार नौ जून से गर्मी बढ़ सकती है। इससे तापमान के भी बढ़ने की उम्मीद है। दूसरी तरफ 20 जून के आस पास प्री मानसून की वर्षा शुरू हो सकती है। इस बार सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से मौसम में बदलाव की संभावना के चलते 8 जून यानी आज को प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिले में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में इस समय वर्षा का दबाव बना हुआ है जिससे आस पास के जिलों में बूंदाबांदी हो सकती हैं। इन जिलों में गरज चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

ये भी पढ़ें –  8वें वेतन आयोग को लेकर आई गुड न्यूज! केंद्रीय कर्मचारियों की ये डिमांड हो सकती है पूरी, बदलेगा सरकार का मूड?

28 जून के बाद आएगा मानसून

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 20 जून के आस पास प्री मानसून आने की संभावना है। संभावित है 28 जून से तीन जुलाई के बीच मानसून की वर्षा शुरू हो सकती है। इस साल सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है।

इसका फायदा फसलों को भी मिलेगा

आंधी से हुआ नुकसान मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा। वहीं प्रदेश में दो दिन चली धूल भरी हवाएं भी श्रीगंगानगर से होते हुए हरियाणा में पहुंची। इसके चलते यहां काफी नुकसान हुआ। बिजली निगम व्यवस्था को ठीक करने में जुटा रहा।

ये भी पढ़ें –  Fixed Deposit: ये 3 बैंक ऑफर कर रहे हैं स्पेशल FD स्कीम, मिलेगा 8% इंटरेस्ट, 30 जून तक कर सकते हैं निवेश

रात में तापमान में दो से तीन डिग्री बढ़ोतरी

तापमान में हल्का उछाल शुक्रवार कोर छाई धूप और गर्मी बढ़ने के कारण रात और दिन के तापमान में थोड़ा उछाल आया है। शुक्रवार को फरीदाबाद का तापमान 44.1 डिग्री तो हिसार का 41.9 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया है। रोहतक का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री दर्ज किया गया है। रात के तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक उछाल आया है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top