All for Joomla All for Webmasters
लाइफस्टाइल

Father’s Day 2024 Gift Idea: फादर्स डे पर पिता को गिफ्ट में दें ये चीजें, रिश्ते होंगे मजबूत

फादर्स डे लोग अपने पिता को कई प्रकार के गिफ्ट देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार फादर्स डे पर पिता को विशेष गिफ्ट को देने से रिश्तों में मजबूती आती है और धन की प्राप्ति होती है। इसके अलावा घर में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं फादर्स डे (Fathers Day 2024 Gifts) किन चीजों को गिफ्ट के रूप में देना फलदायी साबित होता है।

ये भी पढ़ें – Medicine Price: सस्‍ती होंगी दवाएं, NPPA की 124वीं बैठक में सरकार ने तय किए 54 दवाओं के दाम

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Father’s Day 2024 Gift Idea: एक इंसान के जीवन में पिता की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। पिता के प्रति अपना प्यार और सम्मान जाहिर करने के लिए हर साल जून के तीसरे रविवार को बेहद उत्साह के साथ फादर्स डे मनाया जाता है। इस वर्ष फादर्स डे 16 जून (Father’s Day 2024 Date) को है। इस अवसर पर लोग अपने पिता को खुश करने करने के लिए कई तरह के उपहार देते हैं। इस आर्टिकल में दिए गए उपहार को आप अपने पिता जी को दे सकते हैं। इससे आपके पिता जी के भाग्य में वृद्धि होगी।

गिफ्ट में दे सकते हैं ये चीजें

  • अगर आप फादर्स डे पर अपने पिता जी को कोई गिफ्ट देना चाहते हैं, तो हाथी की मूर्ति दे सकते हैं। हाथी को गणपति बप्पा का ही रूप माना गया है। ऐसे में उपहार में हाथी की मूर्ति देना शुभ माना जाता है। मूर्ति लकड़ी, पीतल या फिर चांदी की होनी चाहिए। साथ ही हाथी का जोड़ा देना भी व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि करता है।

ये भी पढ़ें – RBI ने Central Bank of India पर लगाया ₹1.45 करोड़ का जुर्माना, किस नियम का पालन करने में रहा नाकाम

  • फादर्स डे पर सौंदर्य से संबंधित चीजों को गिफ्ट में दे सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस तरह के उपहार को देने से धन की प्राप्ति होगी।
  • अगर आप फादर्स डे के मौके पर पिता जी को फेंगशुई की चीजें जैसे लाफिंग बुद्धा गिफ्ट में देते हैं, तो पिता जी को वास्तु दोष से छुटकारा मिल सकता है।  
  • इसके अलावा फादर्स डे पर लाल रंग की मूर्ति और कपड़े गिफ्ट में दे सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस तरह के उपहार को देने से रिश्तों में मजबूती आएगी।
  • अगर आपके पिता जी को पुस्तकें पढ़ने का शौक है, तो उन्हें फादर्स डे पर ज्ञानवर्धक पुस्तकें दे सकते हैं। इससे उनके के जीवन में कई बड़े सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।
Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top