All for Joomla All for Webmasters
दिल्ली/एनसीआर

दिल्ली में लू का कहर: सफदरजंग अस्पताल में 24 घंटे 13 लोगों की मौत, इमरजेंसी में बढ़े मरीज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में बीते 24 घंटे 13 लोगों की जान चली गई। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों को हीटस्ट्रोक और गर्मी से संबंधित अन्य समस्याओं से खुद को बचाने के लिए दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने अस्पतालों का निरीक्षण किया है।

ये भी पढ़ें– Summer Special Train: मुंबई से बनारस, छपरा जाना हुआ आसान, 6 स्पेशल ट्रेनों का हो गया इंतजाम, देखिए पूरा शेड्यूल

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बुधवार की रात हल्की वर्षा और सुबह आकाश में हल्के बादल छाए होने से लू से थोड़ी राहत है, लेकिन इस राहत से पहले इस बार भीषण गर्मी दिल्ली के लोगों पर कहर बनकर टूटी है। स्थिति यह है कि सफदरजंग अस्पताल में लू के कारण 24 घंटे में 13 लोगों की मौत गई, जो इस अस्पताल में एक दिन में सबसे अधिक है।

ये भी पढ़ें– Monsoon Weather Update: दिल्ली-हरियाणा में हीटवेव का कहर, ऑरेंज अलर्ट जारी, नॉर्थ ईस्ट के 5 राज्यों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट

इस वजह से इस अस्पताल में पिछले एक माह में लू से मरने वालों की संख्या 19 हो गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार पिछले 24 घंटे में लू लगने से 33 मरीज भर्ती कराए गए, जिसमें ज्यादातर बुजुर्ग व बाहर काम करने वाले लोग हैं।

आरएमएल सहित अन्य अस्पतालों में भी काफी संख्या में लू से पीड़ित लोग भर्ती कराए गए हैं। केंद्रीय टीम ने अस्पतालों की इमरजेंसी में किया निरीक्षण लू के कारण अस्पतालों की इमरजेंसी में मरीजों का दबाव बढ़ गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम किया निरीक्षण

इस बीच बृहस्पतिवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम एम्स, सफदरजंग, आरएमएल व लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंची। केंद्रीय टीम ने अस्पतालों की इमरजेंसी में चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही लू से पीड़ित होकर पहुंचने वाले मरीजों व मृतकों की भी जानकारी ली।

ये भी पढ़ें– सरकार की छप्परफाड़ कमाई, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 21% बढ़ा, सरकारी खजाने में आए ₹4.62 लाख करोड़

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, “पिछले दिनों तापमान 52 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और यह पिछले 60 वर्षों में सबसे अधिक है। रात का तापमान भी 38 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर भारत में हीटवेव से पीड़ित लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है। 310 लोगों को सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 112 को छुट्टी दे दी गई है। 118 अभी भी भर्ती हैं और 14 की मौत हो गई है।”

उल्लेखनीय है कि एनसीआर में बीते 48 घंटों में 226 लोगों की मौत हुई है। वहीं, दिल्ली में 138 लोगों की मौत हुई। हालांकि, दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने लू लगने से 22 लोगों की ही मौत की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें– ITR Filing: अगर आपने 31 जुलाई तक इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किया तो क्या होगा?

मौसम की करवट से दिल्ली को मिली कुछ राहत

बुधवार देर रात मौसम के करवट लेने से चली आंधी और कहीं कहीं हुई हल्की वर्षा असर दिल्ली पर गुरुवार सुबह साफ नजर आया। भीषण गर्मी से दिल्ली वासियों को थोड़ी ही सही, लेकिन राहत मिली। आज सुबह से ही मौसम के मिजाज में कुछ राहत देखने को मिल रही है। कई जगह टबसुबह भी बूंदाबांदी हुई।

ये भी पढ़ें– 1 जुलाई से बंद हो जाएंगे पंजाब नेशनल बैंक के ये सेंविग अकाउंट, क्या आपका भी है PNB में अकाउंट? तुरंत चेक करें नोटिस

इसी का असर है कि कल के मुकाबले आज के न्यूनतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। कल था 35.2 डिग्री जबकि आज रिकॉर्ड किया गया 29.7 डिग्री सेल्सियस। कल सामान्य से आठ डिग्री अधिक था जबकि आज दो डिग्री अधिक रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक दिन में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा के साथ धूल भरी आंधी चलने, गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने और हल्की वर्षा होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 42 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top