All for Joomla All for Webmasters
झारखण्ड

Dhanbad Weather: धनबाद की गर्मी में दिखी नरमी, फिर भी पारा हाई; कल एंट्री करेगा मानसून

रविवार को धनबाद में थोड़ी धूप में नरमी दिखी लेकिन तापमान हाई रहा। सुबह पश्चिमी हवाओं ने ठंडक दी लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही इसमें भी गर्महाट बढ़ती गई। सुबह दस बजे तक धनबाद में तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं शाम को बारिश होने की भी 25 प्रतिशत उम्मीद है। 17 जून की रात से पूर्ण रूप से मानसून आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें– ITR Filing: अगर आपने 31 जुलाई तक इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किया तो क्या होगा?

जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad Weather Update रविवार को धूप में थोड़ी नरमी तो दिखी, लेकिन तापमान से राहत नहीं मिली। सुबह पश्चिमी हवाओं ने ठंडक दी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही इसमें भी गर्महाट बढ़ती गई।

ये भी पढ़ें– IPPB: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने शुरू की विदेशों से मनी ट्रांसफर सर्विस की शुरुआत, नहीं देना होगा कोई चार्ज

सुबह के दस बजे तक धनबाद शहर का तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया था और दोपहर तक इसके 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

वहीं शाम को बारिश होने की 25 प्रतिशत उम्मीद है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो मानसून के छोटे बादलों का प्रवेश झारखंड में हो चुका है, जबकि 17 जून की रात से पूर्ण रूप से मानसून आने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ ने रोक रखा है मानसून का रास्ता

मौसम का अध्ययन करने वाले भूगर्भ शास्त्री डॉ. एसपी यादव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब भी देखा जा रहा है। इस कारण मानसून आने में देरी हो रही है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ असम के आसपास है।

इसके समाप्त होते ही दो दिनों के अंदर मानसून आएगा। जबकि शनिवार को हुई बारिश प्री मानसून की देन है। उन्होंने बताया कि मानसून के छोटे बादल मानो रेकी करने के लिए पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें– कितनी बार करवा सकते हैं PPF Extension? जानिए इस स्‍कीम से जुड़े नियम

दक्षिण में रूका है मानसून

उत्तर में पश्चिमी विक्षोभ की हवाएं और दक्षिण में मानसून है। ऐसे में इन दोनों के बीच एक टर्फ लाइन बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोम अमूमन असम में जाकर समाप्त हो जाता है। इसके टूटते ही मानसून प्रवेश कर जाएगा। आनेवाला मानसून अच्छी बारिश लेकर आ रहा है।

ये भी पढ़ें– मूवी और टिकटिंग बिजनेस बेचने की तैयारी में Paytm, जानिए खरीदने की रेस में कौन है आगे

तापमान में दिखेगी गिरावट

मौसम केंद्र रांची की मानें तो रविवार से तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। फिलहाल मौसम अभी गर्म रहेगा। केंद्र के अनुसार हल्के दर्जे की बारिश होने की भी संभावना है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top