All for Joomla All for Webmasters
हिमाचल प्रदेश

Himachal Weather News: हिमाचल में इस दिन होगी मानसून की एंट्री, कई आवश्यक सेवाएं हो सकती है प्रभावित

rain

Himachal Pradesh Weather Update पूरे देश में लगभग मानसून की एंट्री हो चुकी है। मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश में भी मानसून पहुंचने की भविष्यवाणी की है। मानसून के लिए हिमाचल के लोगों को दो दिन का और इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि हिमाचल प्रदेश के कुछ जगहों पर बीते दिनों बारिश हुई है। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें– त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है तुलसी के बीज, चेहरे पर कम उम्र में ही दिखने लगी हैं झुर्रियां तो डाइट में ऐसे करें शामिल

राज्य ब्यूरो, शिमला। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 28 व 29 जून को प्रदेश के सभी जिलों के लिए आंधी और भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके कारण कई स्थानों पर आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

बुधवार के लिए प्रदेश के चार जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी में आंधी व आसमानी बिजली गिरने व वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में कुछ एक स्थानों पर वर्षा की संभावना है। प्रदेश में बीते चौबीस घंटे के दौरान सुंदरनगर में 15 मिलीमीटर, रोहडू में तीन मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें– Maternity Leave: सरोगेसी से मां बनने वाली महिला कर्मचारी भी ले सकेंगी मैटर्निटी लीव, केंद्र ने बदल दिए नियम

तापमान में हुई गिरावट

प्रदेश में अधिकतर तापमान में एक से दो डिग्री का अंतर आया है। कुछ एक स्थानों पर गिरावट आई है जबकि कुछ स्थानों पर वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश के आठ स्थानों पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। ऊना का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top