All for Joomla All for Webmasters
टेक

Vodafone-Idea यूजर्स की आई मौज, इस प्लान के साथ मिलेगा 30GB ज्यादा डेटा

vodafone

Vodafone-Idea यूजर्स को थोड़ी राहत मिलती है। क्योंकि अब आपको सेम रिचार्ज में ज्यादा बेनिफिट्स मिलने वाले हैं। कंपनी की तरफ से इस रिचार्ज में बदलाव किया गया है। यही वजह है कि ये यूजर्स की पहली पसंद भी बन गया है। हम 1449 रुपए वाले प्लान की बात करने वाले हैं। तो चलिये इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में आपको बताते हैं-

Vodafone Idea 1449 Recharge Plan-

वोडाफोन-आइडिया के इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं। ये रिचार्ज 1.5GB डेली डेटा ऑफर करता है। इस सर्विस की वैलिडिटी 180 दिन की मिलने वाली है यानी करीब छह महीने की। यूजर्स को 30 जीबी बोनस डेटा भी इस रिचार्ज में मिलता है। यानी यूजर्स को कुल डेटा 300GB मिलने वाला है। 30GB डेटा को Vi ऐप पर जाकर हासिल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:- Airtel वाले हो गए ‘खामोश’, Jio ने उतार दिया ऐसा सस्ता और ज्यादा डेटा वाला प्लान, दौड़ कर कराएंगे रिचार्ज, जानें डीटेल्स

आप किसी भी पोर्टल से जाकर रिचार्ज करवा सकते हैं। इसमें अनलिमिटेड बेनिफिट्स मिलने वाले हैं। ऑल नाइट बिंज वॉच करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये प्लान काफी अच्छा ऑप्शन साबित होने वाला है। क्योंकि रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक आपको अनलिमिटेड डेटा मिलने वाला है। यूजर्स को FUP डेटा भी मिलगा। यानी इसकी मदद से आपको काफी अच्छे बेनिफिट्स मिलने वाले हैं। खासकर ज्यादा डेटा मिलने वाला है।

ये भी पढ़ें:- New Telecom Act: इमरजेंसी में सरकार के हाथ में होगा टेलीकॉम सर्विस का पूरा कंट्रोल, 26 जून से लागू होगा नया कानून

हालांकि ये प्लान ऐसे यूजर्स के लिए भी अच्छा ऑप्शन साबित होने वाला है जो कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स वाला प्लान सर्च करते हैं। क्योंकि इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की सबसे बड़ी खासियत डेटा ही कहा जा सकता है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top