All for Joomla All for Webmasters
पंजाब

Punjab Weather Update: भीषण गर्मी और उमस से लोगों को मिली राहत, तेज आंधी के साथ जमकर बरसे मेघा

Punjab Weather Update पंजाब के मोगा में लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिल गई है। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट हुई। पंजाब में गर्मी ने लोगों के हाल बेहाल कर रखे थे। प्रचंड गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा था। गर्मी से प्रदेश में बिजली का संकट भी हो गया था।

जागरण संवाददाता, मोगा। जिले में कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल थे। वीरवार को चली तेज आंधी के साथ छाए काले बादलों के उपरांत जमकर मेघा बरसने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज वर्षा होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

ये भी पढ़ें – आज बिकेंगे 96 हजार करोड़ के स्‍पेक्‍ट्रम, टेलीकॉम कंपनियां लगाएंगी बोली, आपके नेटवर्क पर क्‍या होगा असर?

वर्षा के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, वीरवार को सुबह चली तेज हवाओं के साथ हुई वर्षा के उपरांत तापमान 10 डिग्री लुढ़ककर 29 डिग्री पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें– 1 साल की FD पर किस बैंक में मिल रहा है सबसे अधिक ब्याज? निवेश से पहले चेक करें ये लिस्ट

गर्मी ने तोड़ा था 55 साल का रिकॉर्ड

इस साल गर्मी ने पिछले 55 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के मौसम विभाग के अनुसार 55 साल में पहली बार शहर में लगातार लंबे समय तक लू चली है। इसका जनजीवन व पर्यावरण पर व्यापक असर भी पड़ा। इस साल लगातार 30 दिनों तक लू चली थी।

ये भी पढ़ें – क्या बिक जायेगी हमारी आपकी सबकी प्यारी whirlpool, क्यों आ रही ऐसी नौबत, क्या होगी सौदे की कीमत?

तापमान पहुंचा था 44 डिग्री के पार

प्रचंड गर्मी के कारण तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होती रही। प्रदेश के कई जगहों पर पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया था। गर्मी से बिजली की खपत भी बढ़ गई थी जिससे कई जिलों में बिजली संकट का भी सामना करना पड़ा था। जालंधर सर्किल की बिजली खपत 600 मेगावाट के करीब थी कुछ दिनों बाद ये खपत 800 मेगावाट के करीब पहुंच गई थी।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top