All for Joomla All for Webmasters
झारखण्ड

Jharkhand Weather Today: झारखंड के इन जिलों में 72 घंटे के अंदर भारी बारिश के आसार, विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

rain

Jharkhand Weather Today अगले 72 घंटे के अंदर झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश के पूर्वानुमान है। रांची मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक 1 2 और 3 जुलाई को रांची हजारीबाग रामगढ़ बोकारो खूंटी गुमला में बारिश की संभावना है। इसके अलावा दुमका देवघर गोड्डा पाकुड़ गिरिडीह जामताड़ा धनबाद और साहिबगंज के कुछ इलाकों में बारिश के पूर्वानुमान है।

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में मानसून की सक्रियता देखी जा रही है। वर्षा होने से लोगों को राहत मिली है।

ये भी पढ़ें:- Aadhaar-Ration Link: आधार से लिंक करना चाहते हैं राशन कार्ड, बस फालों करें ये स्टेप, मिनटों में हो जाएगा काम

वर्षा ने लोगों को पिछले एक माह की तपती गर्मी से निजात दी है और रांची का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है।

अब लोगों को रतजगा नहीं करना पड़ रहा है। हालांकि आसमान से बरसी राहत धरती पर पहंचकर समस्या का रूप भी ले चुकी है।

लगातार हो रही वर्षा से रांची के अलावा, आसपास के इलाकों में सड़कें लबालब हैं। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

दिनभर ट्रैफिक व्यवस्था भी ठप रही और सड़कों पर नाले का गंदा पानी उफनकर बाहर निकलने लगा। राहगीरों का पैदल चलना भी दुश्वार हो गया था।

क्या है मौसम विज्ञान केंद्र की भविष्यवाणी

मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान की बात करें तो 1, 2 और 3 जुलाई को निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, बोकारो में बारिश की संभावना है।

इसके अलावा, उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और साहिबगंज में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान वज्रपात भी होने के संकेत हैं और केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया है।

अनुमान से कम दर्ज की गई बारिश

राजधानी रांची में 6 जुलाई तक सक्रिय मानसून की स्थिति देखने को मिलेगी। हालांकि पूरे राज्य में अब तक वर्षापात पूर्वानुमान के अनुसार नहीं हुआ है।

राज्य में अब तक 189.5 मिमी वर्षा होनी चाहिए, इसके सापेक्ष में अबतक सिर्फ 73.5 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है।

राजधानी में 197.6 मिमी की जगह 90.8 मिमी वर्षा हुई है, जो कि सामान्य से भी कम है। ऐसे में आगामी दिनों किसानी के भी प्रभावित होने की पूरी संभावना है।

ये भी पढ़ें:- रेलयात्री ध्यान दें! रेलवे ने 7 जुलाई तक कैंसिल कर दी 78 ट्रेनें, यहां देखें रूट और गाड़ियों की पूरी लिस्ट

24 घंटे का ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन एवं आंधी के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। जबकि कहीं-कहीं भारी वर्षा रिकार्ड की गई।

राज्य में मानसून की गतिविधि सक्रिय दिखी। सबसे अधिक वर्षा 118.3 मिमी हजारीबाग के विष्णुगढ़ में रिकार्ड की गई।

अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री डाल्टनगंज का जबकि न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का रिकार्ड किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री जबकि न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top