All for Joomla All for Webmasters
जरूरी खबर

ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स में भारत की बढ़ोतरी, 58 देशों में मिलती है वीजा फ्री एंट्री

Passport

इस साल 2024 में भारत के पासपोर्ट ने 2 अंकों की उछाल लगाते हुए 82वां स्थान हासिल किया है। भारत के पासपोर्ट पर 58 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिल सकती है। इनमें अंगोला भूटान मालदीव सहित कई देश शामिल हैं। 2023 में भारत को 84वां स्थान प्राप्त हुआ था। अब आपको आगे बताते हैं इस लिस्ट में किस देश को कितनी रैंकिंग मिली है।

एजेंसी, नई दिल्ली। देश की ताकत का अंदाजा उसके पासपोर्ट से लगाया जाता है। सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया में सबसे पावरफुल पासपोर्ट है।अब पासपोर्ट रैंकिंग की लिस्ट में भारत ने भी बढ़ोतरी की है। यूके स्थित हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की रैंकिंग के अनुसार, भारत को इस लिस्ट में 82वां स्थान मिला है।

ये भी पढ़ें:-  Budget 2024: एक करोड़ घरों पर सोलर पैनल लगाने का ऐलान, हर महीने मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली

रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के आंकड़ों पर आधारित है। 2022 में भारत 87वें स्थान पर था। वहीं 2023 में भारत को 84वां स्थान प्राप्त हुआ था। भारत के पासपोर्ट पर 58 देशों में वीजा फ्री एंट्री है।

सिंगापुर के पासपोर्ट पर 195 देशों में वीजा फ्री एंट्री

  •  सिंगापुर के पासपोर्ट वाले लोग 195 देशों में वीजा फ्री एंट्री कर सकते हैं, सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट है।
  • दूसरे नंबर पर फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और स्पेन के पासपोर्ट हैं, जिन पर 192 देशों और क्षेत्रों में वीजा फ्री एंट्री की सुविधा मिलती है।
  • तीसरे स्थान पर आस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया और स्वीडन हैं। प्रत्येक के पास  वीजा के बिना 191 देशों तक पहुंच की सुविधा मौजूद है।
  • ब्रिटेन, बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूजीलैंड, नार्वे और स्विट्जरलैंड चौथे स्थान पर हैं।
  • वहीं, अमेरिका एक दशक से भी अधिक समय से सूचकांक में गिरावट जारी रखे हुए है।
  • इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया छठे और अमेरिका आठवें स्थान पर है।

100वें स्थान पर है पाकिस्तान

ये भी पढ़ें:-  पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें वाली लिस्ट जारी; जानें 24 जुलाई को क्या है भाव

पाकिस्तान की अगर बात करें तो पाकिस्तान ग्लोबल रैंकिंग की लिस्ट में 100वें स्थान पर है। पाकिस्तानी पासपोर्ट के जरिए केवल 33 देशों वीजा फ्री एंट्री की जा सकती है। 2023 में पाकिस्तान का पासपोर्ट दुनिया में 106 नंबर पर था। साथ ही 2023 में पाकिस्तानी पासपोर्ट पर 32 देशों में ही बिना वीजा घूमा जा सकता था, लेकिन अब 33 देशों में जाया जा सकता है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top