All for Joomla All for Webmasters
मध्य प्रदेश

पहले कांस्टेबल को मारा चाकू, फिर पुलिस की टीम पर गोलीबारी; घंटों बाद पकड़े गए लूट के दो आरोपी

Crime-news

MP Crime News उज्जैन में तीन अपराधियों ने लूट के बाद भागने का प्रयास किया। उन्हें पकड़ने गई पुलिस की टीम पर उन्होंने हमला करते हुए एक कांस्टेबल को चाकू मार दिया। पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को दोबारा पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद पुलिस दो आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई है एक अब भी फरार है।

ये भी पढ़ें –Digital Payment में लगातार जारी है तेजी, RBI Data- मार्च 2024 तक 12 फीसदी की हुई वृद्धि

पीटीआई, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिस कांस्टेबल को चाकू मारने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, पकड़े जाने के दौरान उन्होंने पुलिस की टीम पर हमला भी किया था। एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली भी लगी है।

समाचार एजेंसी पीटीआई को पुलिस अधिकारी ने ये जानकारियां दीं। उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने एजेंसी को बताया कि घायल पुलिस आरक्षक का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मुठभेड़ शुक्रवार रात नीलगंगा थानाक्षेत्र में हुई।

ये भी पढ़ें –Foreign Exchange Reserves में आया बड़ा उछाल, न्यू रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा

आरक्षक को मारा चाकू

एसपी ने बताया, ‘गुरुवार की रात एक जांच के दौरान रोके जाने के बाद लूटपाट के तीन आरोपी तीन भाग गए। दो पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया, लेकिन एक आरोपी ने पुलिस आरक्षक आकाश को चाकू मार दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।’

एसपी ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सावरखेड़ी के पास आ रहे हैं। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन आरोपियों ने फिर से भागने की कोशिश की। जैसे ही पुलिस ने उनका पीछा करना शुरू किया, आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी की और जवाबी गोलीबारी में एक आरोपी के घुटने में गोली लग गई।

ये भी पढ़ें – 8200 से ज्यादा सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें 24 कैरेट Gold का ताजा भाव क्या है

आरोपियों का पहले भी रहा है आपराधिक रिकॉर्ड 

शर्मा ने बताया कि मोटरसाइकिल से गिरकर दूसरा आरोपी भी घायल हो गया। एसपी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है और दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इन दोनों के तीसरे साथी की तलाश शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें – Petrol-Diesel Price 27th July: हफ्ते भर में 300 रुपये से भी ज्यादा सस्ता हुआ कच्चा तेल, जानिए डीजल-पेट्रोल के लेटेस्ट रेट

कांस्टेबल आईसीयू में भर्ती

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से एक पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं और जिस स्थान पर उन्होंने पुलिस टीम पर गोलीबारी की थी, वहां से एक खोखा भी मिला है। घायल आरक्षक को आईसीयू में भर्ती कराया गया है, क्योंकि चाकू लगने से उसके फेफड़ों में चोट आई है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर कांस्टेबल के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top