All for Joomla All for Webmasters
दिल्ली/एनसीआर

Delhi Weather: दिल्ली में आज भी हो सकती है मध्यम स्तर की बारिश, यलो अलर्ट जारी

rain

Delhi Weather News दिल्लीवालों को आज भी उमस से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो राजधानी में शनिवार को भी बारिश हो सकती है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह में मयूर विहार और कुछ दूसरे इलाकों में बहुत हल्की वर्षा हुई है। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें – 8200 से ज्यादा सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें 24 कैरेट Gold का ताजा भाव क्या है

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। (Delhi Weather Update) राजधानी में आज शनिवार को भी आकाश में बादल छाए रहेंगे। सुबह में मयूर विहार और कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग ने आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस वजह से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है।

ये भी पढ़ें – बिड़ला ग्रुप ने ली ज्वैलरी सेगमेंट में एंट्री, ‘Indriya’ नाम से लॉन्च किया ब्रांड

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस वजह से उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी। सुबह में मयूर विहार में 0.5 मिलीमीटर वर्षा हुई।

ये भी पढ़ें – Petrol-Diesel Price 27th July: हफ्ते भर में 300 रुपये से भी ज्यादा सस्ता हुआ कच्चा तेल, जानिए डीजल-पेट्रोल के लेटेस्ट रेट

दिल्ली में जुलाई में अब तक सामान्य तौर पर 173.7 मिलीमीटर वर्षा होती है। जबकि इस माह अब तक 203.7 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। इस तरह सामान्य से अब तक 30 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से 17 प्रतिशत अधिक है।

बारिश के बाद भी दिल्ली में एयर इंडेक्स 100 से अधिक

पिछले दिन वर्षा होने के बावजूद दिल्ली में एयर इंडेक्स 100 से अधिक बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा वायु गुणवत्ता के ऑनलाइन निगरानी की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में सुबह करीब दस बजे दिल्ली में एयर इंडेक्स 124 रहा। इस वजह से हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top