All for Joomla All for Webmasters
जरूरी खबर

Digital Payment में लगातार जारी है तेजी, RBI Data- मार्च 2024 तक 12 फीसदी की हुई वृद्धि

RBI

देश में डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) की संख्या में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। लोग यूपीआई (UPI) या फिर अन्य माध्यम से डिजिटल पेमेंट करना पसंद करते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल पेमेंट को लेकर एक डेटा जारी किया है। आरबाआई-इंडेक्स (RBI-Index) के अनुसार एक साल में डिजिटल पेमेंट में 12.6 फीसदी की तेजी आई है।

ये भी पढ़ें –Foreign Exchange Reserves में आया बड़ा उछाल, न्यू रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा

पीटीआई, नई दिल्ली। डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक डेटा शेयर किया है। आरबीआई इंडेक्स (RBI Index) के अनुसार 31 मार्च 2024 तक देश भर में डिजिटल पेमेंट में 12.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें – 8200 से ज्यादा सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें 24 कैरेट Gold का ताजा भाव क्या है

आरबीआई का डिजिटल पेमेंट इंडेक्स (आरबीआई-डीपीआई) मार्च 2024 के अंत में 445.5 पर था, जबकि सितंबर 2023 में 418.77 और मार्च 2023 में 395.57 था।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपने बयान में कहा कि मार्च 2024 की अवधि के दौरान देश भर में पेमेंट परफॉर्मेंस और पेमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर ढांचे में वृद्धि की वजह से डिजिटल पेमेंट की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यह वृद्धि सभी मापदंडों में हुई है।

ये भी पढ़ें – Petrol-Diesel Price 27th July: हफ्ते भर में 300 रुपये से भी ज्यादा सस्ता हुआ कच्चा तेल, जानिए डीजल-पेट्रोल के लेटेस्ट रेट

क्या है RBI Index

केंद्रीय बैंक ने देश भर में पेमेंट के डिजिटलीकरण की सीमा को पकड़ने के लिए आधार के रूप में मार्च 2018 में एक समग्र RBI-DPI के निर्माण की घोषणा की थी। इस इंडेक्स में पांच व्यापक पैरामीटर शामिल हैं। यह पैरामीटर विभिन्न अवधियों में देश में डिजिटल पेमेंट की गहराई और पैठ को मापने में सक्षम बनाते हैं।

ये भी पढ़ें – Petrol-Diesel Price 27th July: हफ्ते भर में 300 रुपये से भी ज्यादा सस्ता हुआ कच्चा तेल, जानिए डीजल-पेट्रोल के लेटेस्ट रेट

ये पैरामीटर पेमेंट इनेब्लर्स (वेटेज 25 प्रतिशत), पेमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर – डिमांड-साइड फैक्टर्स (10 प्रतिशत), पेमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर – सप्लाई- साइड फैक्टर्स (15 प्रतिशत), पेमेंट परफॉर्मेंस (45 प्रतिशत), और कंज्यूमर सेंट्रिसिटी (5 प्रतिशत) हैं।

ये भी पढ़ें – बिड़ला ग्रुप ने ली ज्वैलरी सेगमेंट में एंट्री, ‘Indriya’ नाम से लॉन्च किया ब्रांड

मार्च 2021 से इस सूचकांक में चार महीने के अंतराल के साथ अर्ध-वार्षिक आधार पर डेटा को प्रकाशित किया जाता है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top