All for Joomla All for Webmasters
हिमाचल प्रदेश

PM मोदी ने Mann Ki Baat में हथकरघा उद्योग का किया जिक्र, BJP नेता बिंदल बोले- ‘प्रधानमंत्री और हिमाचल का गहरा नाता’

Himachal News पीएम मोदी ने रविवार (28 जुलाई) को मन की बात की। उन्होंने 112वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश के हथकरघा उद्योग के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि यहां के कारीगर हाथ से स्वेटर शॉल समेत कई पोशाक बुनते हैं। बीजेपी नेता डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि पीएम मोदी का हिमचाल से गहरा नाता है।

ये भी पढ़ें:- 60 रुपए प्रति किलो में मिलेगा टमाटर, दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम के इन इलाकों में लगेंगे स्टॉल

जागरण संवाददाता, नाहन। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को मन की बात में हिमाचल का जिक्र किया। इससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हिमाचल का कितना गहरा नाता है। प्रधानमंत्री ने हमेशा हिमाचल को अपना दूसरा घर माना है और वो हिमाचल की विशेष चिंता करते हैं।

यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के बूथ नम्बर 82 शम्भूवाला में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के दौरान कही। बिंदल ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से पूरे भारत के बारे में पता चलता है और इस कार्यक्रम से अनेकों संस्कृति एवं कार्यक्रमों के बारे में पता चलता है।

ये भी पढ़ें:- दिल्‍ली के पास बसेगा एक और शहर, हर आधुनिक सुविधा से होगा लैस, जगह हो गई फाइनल

खड़ी के साथ हाथों से वस्त्रों का निर्माण

अपने 112वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचली हथकरघा उद्योग के बारे में बताया। मोदी ने बताया कि देशभर के हथकरघा उद्योगों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में हथकरघा उद्योग से हिमाचली शॉल, हिमाचली टोपी, हिमाचली सदरी (जैकेट) का निर्माण कार्य आज भी कारीगरों द्वारा घर में लगी खड़ी के साथ हाथों से किया जाता है।

चराईदेव मोईदाम के बारे में बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को असम के चराईदेव मोईदाम के बारे में अवगत करवाया। जिसको यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया जा रहा है। इस सूची में यह भारत का 43वां स्थल होगा। मगर पूर्वोत्तर से यह पहला स्थल होगा।

ये भी पढ़ें:-   ममता बनर्जी ने द‍िल्‍ली दौरा कर द‍िया था कैंसल, पर क‍िसके कहने पर नीत‍ि आयोग की बैठक में शाम‍िल होंगी CM

चराईदेव का अर्थ है पहाड़ियों पर चमकता हुआ शहर, यह अहोम वंश की पहली राजधानी थी। अहोम वंश के लोग पारंपरिक रूप से अपने पूर्वजों के पार्थिव अवशेषों और अपनी कीमती वस्तुओं को मोईदाम में रखते थे।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top