All for Joomla All for Webmasters
दिल्ली/एनसीआर

Delhi Rain: रिकॉर्डतोड़ बारिश के बावजूद पश्चिमी दिल्ली में ‘सूखे’ की मार! मानसून में क्यों है ऐसी स्थिति?

Delhi Rain Update 28 जून को देश की राजधानी दिल्ली में 24 घंटे की बारिश ने 88 साल का रिकॉर्ड तोड़ा था। इतना ही नहीं कुछ ही दिनों की वर्षा ने जुलाई में माह भर की बारिश का कोटा पूरा किया। इसके बावजूद राजधानी में कुछ इलाके अभी भी ऐसे हैं। जो सूखे की मार झेल रहा है। इस खबर के माध्यम से आंकड़ों से समझिए।

संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। इसे जलवायु परिवर्तन का असर कहें या फिर एक साथ कई मौसम प्रणालियों का सम्मिश्रण28 जून को राजधानी में 24 घंटे की वर्षा 88 साल का रिकार्ड तोड़ चुकी है जबकि कुछ ही दिनों की वर्षा ने जुलाई में माह भर की वर्षा का कोटा पूरा कर दिया है।

ये भी पढ़ें:- Weather Update: दुआ करें फिर न हो राजेंद्र नगर जैसा हादसा, IMD का दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट, अन्य राज्यों का हाल?

एक जून से अभी तक सामान्य से 171.1 मिमी ज्यादा वर्षा रिकॉर्ड

बावजूद इसके पश्चिमी जिला अभी भी ‘सूखे’ की मार झेल रहा है। हैरानी की बात यह कि ऐसी स्थिति भी जुलाई में ही नहीं बल्कि एक जून से 30 जुलाई तक यानी अभी तक के पूरे मानसून सीजन में देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली में एक जून से अभी तक सामान्य से 171.1 मिमी ज्यादा वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी के सभी मौसम केंद्रों में वर्षा की अधिकता का आंकड़ा 15.9 से 171.1 मिमी तक है। वहीं तीन जिलों में यह 356.6 से 404.4 मिमी तक है। जबकि दूसरी तरफ पश्चिमी जिले की वर्षा अब भी सामान्य से 69 प्रतिशत कम चल रही है।

ये भी पढ़ें:- जगन्नाथ पुरी मंदिर का खजाना हो गया चोरी? रत्न भंडार की नकली चाबियों का गहराया रहस्य

दिल्ली के विभिन्न नौ जिलों में एक जून से 30 जुलाई तक हुई वर्षा का ब्यौरा (मिमी में)

जिलावर्षा हुईसामान्य वर्षाअंतर
मध्य दिल्ली272.2293.3-7 प्रतिशत
पूर्वी दिल्ली157.4293.3-46 प्रतिशत
नई दिल्ली356.6276.029 प्रतिशत
उत्तरी दिल्ली404.4249.262 प्रतिशत
उत्तरी पूर्वी139.1293.3-53 प्रतिशत
उत्तरी पश्चिमी334.5189.277 प्रतिशत
दक्षिणी दिल्ली213.2293.3-27 प्रतिशत
दक्षिणी पश्चिमी160.3248.4-35 प्रतिशत
पश्चिमी दिल्ली81.5267.0-69 प्रतिशत

ये भी पढ़ें:- HDFC Bank Rules: 2-3 नहीं कल से बदलेंगे HDFC बैंक से जुड़े पूरे 8 न‍ियम, कस्‍टमर हैं तो पढ़ लीज‍िए नए Rules

दिल्ली के पांच अलग अलग मौसम केंद्रों पर एक जून से 30 जुलाई तक हुई वर्षा का ब्यौरा (मिमी में)

स्थानवर्षा हुईसामान्य वर्षाअंतर
सफदरजंग447.1276.062 प्रतिशत
पालम258.7267.0-3 प्रतिशत
लोधी रोड389.5276.041 प्रतिशत
रिज386.8249.255 प्रतिशत
आयानगर264.3248.46 प्रतिशत

महेश पलावत, उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन), स्काईमेट वेदर

 पिछले वर्ष की तुलना में इस साल जुलाई में 82 प्रतिशत कम वर्षा

दिल्ली में इस वर्ष जुलाई में पिछले साल के पूरे महीने की तुलना में अभी तक 82 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि यूं कहने को यह सामान्य से एक प्रतिशत अधिक हो चुकी है। भारत विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में 1 से 30 जुलाई के बीच सामान्य 201.9 मिमी के मुकाबले 203.7 मिमी बरसात दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें:- ITR Filing की आज आखिरी तारीख, टैक्स बॉडी ने मांगी मोहलत, क्या अब 31 अगस्त होगी लास्ट डेट? जानिए

इसके विपरीत पिछले वर्ष पूरे महीने के दौरान 384 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। जुलाई 2023 में दिल्ली की कुल वर्षा सामान्य से 83 प्रतिशत अधिक थी। भारी वर्षा के कारण अनेक इलाकों में बाढ़ की खराब स्थिति से जूझना पड़ा था।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में वर्षा वाले 17 दिन दर्ज किए गए, जो 2023 और 2022 दोनों में 19 और 2021 में 18 से कम है। इस महीने दिल्ली में किसी भी दिन लू नहीं चली, लेकिन फिर भी उमस का सामना करना पड़ा। इस महीने औसत अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top