All for Joomla All for Webmasters
जम्मू और कश्मीर

Jammu Kashmir Weather: बेहाल करती उमस के बीच जम्‍मू-कश्मीर में बारिश की संभावना, 10 अगस्त तक छाए रहेंगे बादल; जानिए मौसम का अपडेट

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir Weather) में चिलचिलाती धूप और उमस से लोगों का बुरा हाल है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र ने राहत भरी जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार 10 अगस्त तक यहां बादल छाए रहने के आसार हैं। इस दौरान कई जगहों पर बारिश होने की भी संभावनाएं हैं। यहां के लोग काफी समय से अच्छी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:-Gold-Silver Rate Today 1 August 2024: सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट, जानें अपने शहर के रेट

जागरण संवाददाता, जम्मू। बेहाल करती उमस और चिलचिलाती धूप के बाद अब रात का बढ़ता तापमान रात की नींद उड़ाने लगा है। पूरे जम्मू कश्मीर में तापमान दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

दिन के साथ-साथ रातों का तापमान भी बढ़ने लगा है। उमस पसीने छुड़ा रही है तो चिलचिलाती धूप के बीच घरों से निकलना मुश्किल है। उस पर से अघोषित बिजली कटौती जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। बरसात भी सामान्य से कम ही हो रही है। हर किसी को अच्छी वर्षा का बेसब्री से इंतजार है।

कई स्थानों पर वर्षा की संभावना

हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से जारी सूचना राहत भरी है। जानकारी के अनुसार 10 अगस्त तक बादल छाने और बीच-बीच में कई स्थानों पर वर्षा के आसार हैं। फिलहाल उमस का प्रकोप बना रहेगा।

ये भी पढ़ें:- Footwear prices Hike : जूते, सैंडल और चप्पल 1 अगस्‍त से हो जाएंगे महंगे

वर्षा होने के बाद थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है। वर्षा की संभावना को देखते हुए भूस्खलन की संभावनाएं बनी हुई हैं। ऐसे में जम्मू श्रीनगर, मुगल रोड पर जाने वाले यात्रियों को घरों से निकलने से पूर्व ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम से रास्ते की पूरी जानकारी लेकर ही निकलने का सुझाव दिया गया है।

ये भी पढ़ें:-Digital Fraud रोकने के लिए RBI ने जारी की ड्राफ्ट गाइडलाइंस, 31 अगस्त तक जनता दे सकती है अपनी राय

वहीं सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने भी लोगों को जलस्रोतों खासकर तरिया चिनाब, तवी से दूर रहने की चेतावनी दी है।

कहां कितना तापमान

जगहअधिकतमन्यूनतम
श्रीनगर35.122.2
काजीगुंड33.019.6
पहलगाम30.816.7
कुपवाड़ा35.317.5
कुकरनाग32.318.7
गुलमर्ग24.014.0
जम्मू36.228.6
कटरा33.625.7
बटोत29.622.1
भद्रवाह33.422.3
बनिहाल31..220.4
लेह31.514.5

तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top