All for Joomla All for Webmasters
कर्नाटक

Karnataka Landslide: कर्नाटक में पुत्तूर में लैंडस्लाइड, नेशनल हाईवे 275 पर ट्रैफिक बाधित; मलबा हटाने का काम शुरू

Puttur Landslide पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि भूस्खलन में किसी भी व्यक्ति या वाहन के फंसने की घटना नहीं हुई। भूस्खलन स्थल के दोनों तरफ बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं जिससे पुत्तूर शहर से होकर जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। शहर की पुलिस ने भी ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए हैं।

ये भी पढ़ें– इमरजेंसी में पर्सनल लोन लें या करें ओवरड्रॉफ्ट सुविधा का इस्‍तेमाल? कम ब्‍याज पर कहां से होगा पैसों का तुरंत जुगाड़?

पीटीआई, मंगलुरु। केरल के वायनाड में हुए लैंडस्लाइड की घटना के बाद से भूस्खलन की खबरें डराने लगी हैं। ताजा मामले में कर्नाटक में शुक्रवार को पुत्तूर बाईपास के पास भूस्खलन हुआ है, इसकी वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग 275 पर ट्रैफिक बाधित हुआ है।

अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया है कि भूस्खलन शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे हुआ। भूस्खलन के बाद मैसूर और मंगलुरु जाने वाली गाड़ियों को पुत्तूर कस्बे से होकर गुजरना पड़ा।

ये भी पढ़ें– LIC की गजब पॉलिसी… सिर्फ एक बार लगाएं पैसा और जिंदगीभर मिलेगी ₹1 लाख पेंशन!

हाईवे के ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया

पुलिस के मुताबिक, भूस्खलन में किसी भी व्यक्ति या वाहन के फंसने की घटना नहीं हुई। भूस्खलन स्थल के दोनों तरफ बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं, जिससे पुत्तूर शहर से होकर जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। शहर की पुलिस ने भी ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए हैं।

स्टेट हाईवे विभाग ने मलबा हटाने का काम शुरू किया

स्टेट हाईवे विभाग ने खुदाई मशीनों और श्रमिकों के दल को भेजकर सुबह मलबा हटाने का काम शुरू किया। वहीं, कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र ने तटीय और आंदरूनी तटीय क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

ये भी पढ़ें– Highest FD Rates: एफडी में पैसे लगाने का अच्छा मौका, इन बैंकों में मिल रहा 9% तक ब्याज

वायनाड में भूस्खलन से 308 लोगों की मौत

उधर केरल में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त है। वायनाड में भूस्खलन के चलते 308 लोगों की अब तक जान जा चुकी है। घायलों को सही ढंग से निकालने के लिए एक उन्नत लाइट हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top