All for Joomla All for Webmasters
पंजाब

Punjab Weather Update: पंजाब के कई इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट, वर्षा से तपमान में आई गिरावट

पंजाब (Punjab Weather Update) में गुरुवार को कई इलाकों में भारी बारिश हुई तो वहीं कुछ जगहों पर काफी कम बारिश देखने को मिली। बारिश की वजह से प्रदेशभर के तापमान में गिरावट हुई है। वहीं शुक्रवार को भी पंजाब (Punjab News) के कुछ हिस्सो में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें:- NEET-UG 2024: ‘लीक का मामला केवल पटना और हजारीबाग तक सीमित,’ SC ने कहा- यह सिस्टमैटिक नाकामी नहीं

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में गुरुवार (1 अगस्त) को बारिश हुआ। प्रदेश के कई जिलों में हल्की तो कई में तेज बारिश हुई। वर्षा से मौसम सुहावना बना रहा। जिला बठिंडा में सबसे अधिक 88 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई।

इसके बाद जिला फरीदकोट में 43 एमएम, फाजिल्का में 24.5 एमएम वर्षा, फिरोजपुर में 6 तो जिला लुधियाना में 3.6 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 

ये भी पढ़ें:- 70-80 भूल जाइये अब 50 रुपये में खरीदें टमाटर, कल से मिलना हो जाएगा शुरू, कहां से ले सकते हैं आप?

बारिश की वजह से तापमान में हुई गिरावट

वहीं, जिला लुधियाना के समराला में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पठानकोट का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, पटियाला का तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस, रूपनगर का 32.7 डिग्री सेल्सियस और रोपड़ का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चौबीस घंटों के दौरान पंजाब में औसतन तापमान में -5.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है जो सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

ये भी पढ़ें:- बर्बाद Byjus से BCCI ने वसूले 50 करोड़ रुपये, 108 करोड़ और बाकी, कंपनी के लेनदारों की लंबी लिस्ट

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने शुक्रवार को पंजाब में मौसम का येलो अलर्ट जारी किया है जिसमें पंजाब के कुछ-कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना है। गुरुवार की तरह की शुक्रवार को भी पंजाब के कुछ हिस्सों में तेज और कुछ जगहों पर धीमी बारिश होने की संभावना है। 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top