Hariyali Teej 2024: सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है। इस साल हरियाली तीज का व्रत 7 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। इस तिथि की शुरुआत 6 अगस्त को शाम 7 बजकर 42 मिनट पर होगी। 7 अगस्त 2024 को रात 10 बजे इसका समापन होगा। इस साल हरियाली तीज के अवसर पर 3 शुभ योग बनेंगे।हरियाली तीज के दिन परिघ योग, शिव योग और रवि योग बना है।उस दिन रवि योग रात 8 बजकर 30 मिनट से लेकर अगले दिन 8 अगस्त को सुबह 5 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। वहीं परिघ योग प्रात:काल से लेकर सुबह 11 बजकर 42 मिनट तक है और उसके बाद शिव योग लगेगा। शिव योग अगले दिन पारण तक रहेगा। शिव योग में भोलेनाथ की उपासना का दोगुना फल मिलता है। इन योग के शुभ प्रभाव और ग्रहों की शुभ स्थिति से कुछ राशियों की महिलाओं को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।
तुला राशि
तुला राशि की महिलाओं की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। कामकाजी महिलाओं को कार्यस्थल पर उनके काम के आधार पर उनकी सराहना की जाएगी। धन के स्रोत बढ़ेंगे।
वृश्चिक राशि
हरियाली तीज पर वृश्चिक राशि वाली महिलाओं को माता पार्वती का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थियों की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
ये भी पढ़ें:- Pigmentation: झाइयों ने बिगाड़ दी है शक्ल? ग्लो वापस लाने में मदद करेगा ये हेल्दी ऑयल
मकर राशि
मकर राशि की महिलाओं के लिए हरियाली तीज बहुत शुभ रहेगा। व्यापार में समृद्धि आएगी। आपको अच्छा मुनाफा होगा। वाहन खरीदने की आपकी योजना पर आप अमल कर सकते हैं। आपकी आय के स्रोत में वृद्धि होगी।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए हरियाली तीज सौभाग्य लेकर आएगी। अधूरी मनोकामनाएं पूरी होंगी। शिवजी की कृपा से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नया व्यवसाय शुरू करने की योजना सफल होगी। आय में वृद्धि होने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे रहेंगे।
ये भी पढ़ें:- उमस भरे मौसम में फेशियल स्किन की चिपचिपाहट को कैसे करें दूर? जरूर अपनाएं ऐसी तरकीबें
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए Officenewz उत्तरदायी नहीं है।