All for Joomla All for Webmasters
बिहार

Bihar News: बिहार के किसी भी कोने से महज 4 घंटे में पहुंच सकेंगे पटना, एक्सप्रेस-वे की सौगात पर बोले सम्राट चौधरी

Bihar New Expressway बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पथ निर्माण मंत्री रहते नंद किशोर यादव द्वारा किए गए कामों से प्रभावित होकर राज्य को चार नए एक्सप्रेस-वे की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि इन नए एक्सप्रेस के बनने से महज चार घंटे में राज्य के किसी भी कोने से राजधानी पटना पहुंचना संभव हो जाएगा।

ये भी पढ़ें– दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए खुशखबरी, सफर होगा और आसान, जारी होंगे वर्चुअल स्मार्ट कार्ड, कैसे काम करेगा फीचर

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के डिप्टी सीएमसम्राट चौधरी ने रविवार को बड़ी घोषणा की। इस दौरान, उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव की जमकर प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि पथ निर्माण मंत्री रहते नंद किशोर यादव ने एनडीए की सरकार में विकास की जो नींव रखीं थी, उससे प्रभावित होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार को चार नए एक्सप्रेस-वे की सौगात दी है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य के किसी भी हिस्से से राजधानी पटना पहुंचने के लिए, जो पांच घंटे का लक्ष्य रखा गया था, इन एक्सप्रेस-वे के पूरा होने के बाद निश्चित तौर पर चार घंटे में पहुंचना संभव हो जाएगा।

ये भी पढ़ें– Weather Update: दिल्ली-NCR पर इंद्र देवता जमकर मेहरबान, बारिश को लेकर बिहार समेत 4 राज्यों में IMD का अलर्ट

सम्राट विधान ऑडिटोरियम में नंद किशोर यादव की लिखी पुस्तक (विकास के प्रतिमान) के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। सम्राट ने कहा कि यह पुस्तक 2005 के पहले और बाद के कालखंड को समझने में सहायक होगी।

नंद किशोर की जीवन यात्रा प्रेरणादायक: दिलीप जायसवाल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि नंद किशोर यादव ने अपने कर्म से सिद्ध किया है कि शून्य से शिखर का सफर संघर्ष व मेहनत से प्राप्त किया जाता है।

वे हमेशा नए सहयोगियों के साथ भी मित्रवत व्यवहार करते हैं। बड़े पद पर रहने के बाद भी कोई अहंकार उनके अंदर नहीं है।

कुछ लोग होते हैं, जो पद से बड़े होते हैं और जिस पद पर होते हैं उसे बड़ा बना देते हैं। नंद किशोर यादव ऐसे ही व्यक्ति हैं।

यादव का लगातार सात बार चुनाव जीतना केवल राजनीति ही नहीं, बल्कि सामाजिक, पारिवारिक व व्यक्तिगत संबंध का परिणाम है।

ये भी पढ़ें– कोलकाता डॉक्टर रेप केस: हाई अलर्ट पर पुलिस, RG कर कॉलेज के प्रिंसिपल ने दिया इस्तीफा- जानें अब तक के बड़े अपडेट्स

उन्होंने कहा कि इस तरह की पुस्तकें नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का काम करेगी। नंदकिशोर यादव ने अपने संघर्ष, परिश्रम व त्याग के बल पर अपनी पहचान बनाई।

ये भी पढ़ें– Stunt Ka Video: लटक-लटककर खूब स्टंट दिखाया, मगर अंत में बेचारे की गर्दन ही टूट गई | देखें वीडियो

वक्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष के काम को सराहा

कार्यक्रम को नंद किशोर यादव, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, जल संसाधन एवं संसदीय कार्यमंत्री विजय चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय एवं नगर विकास मंत्री नितिन नवीन के अतिरिक्त कई वक्ताओं ने संबोधित किया। पुस्तक का संपादन वरिष्ठ पत्रकार राकेश प्रवीर ने किया है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top