All for Joomla All for Webmasters
बिज़नेस

Forex Reserves में 4 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, जानिए रिजर्व बैंक के खजाने में कितना है

Foreign Exchange Reserves में चार महीने की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, फॉरेक्स रिजर्व में 4.8 अरब डॉलर की गिरावट आई है.

ये भी पढ़ें– महंगा हो गया सोना, लेकिन चांदी ने भरी फर्राटा रफ्तार, एक झटके में 1800 रुपये महंगी

Forex Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार नौ अगस्त को समाप्त सप्ताह में 4.8 अरब डॉलर घटकर 670.119 अरब डॉलर रह गया. चार महीने की यह सबसे बड़ी गिरावट है. इससे पहले 12 अप्रैल को फॉरन एक्सचेंज रिजर्व में 5.4 अरब डॉलर की गिरावट आई थी. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को बताया, इससे पिछले सप्ताह की समाप्ति पर यह 7.533 अरब अमेरिकी डॉलर बढ़कर 674.919 अरब अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था. 

ये भी पढ़ें– Gold Import में आई बड़ी गिरावट, जानिए किस देश से सबसे ज्यादा सोना खरीदता है भारत

4 महीने की सबसे बड़ी गिरावट

RBI की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, नौ अगस्त को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.079 अरब डॉलर घटकर 587.96 अरब डॉलर रह गईं.  देश के विदेशी मुद्रा भंडार में चार महीने बाद इतनी बड़ी गिरावट दर्ज की गई. इससे पहले 12 अप्रैल को फॉरन एक्सचेंज रिजर्व में 5.4 अरब डॉलर की गिरावट आई थी.

ये भी पढ़ें–  Independence Day 2024: श्वेत क्रांति ने बदली किसानों की तकदीर,महिला सशक्तिकरण के साथ ही देश के विकास में भी निभाया अहम रोल

Gold Reserves में 86 करोड़ डॉलर की गिरावट

डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है. समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार की कीमत 86 करोड़ डॉलर घटकर 59.239 अरब डॉलर रह गई. विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 12.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.282 अरब डॉलर हो गए. आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित जमा 1.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.638 अरब डॉलर हो गया. 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top