All for Joomla All for Webmasters
हरियाणा

Haryana Weather Update: हरियाणा में तीन दिन बारिश के आसार नहीं, 20 के बाद मानसून पकड़ेगा रफ्तार, होगी झमाझम वर्षा

Haryana Weather Update हरियाणा में कल यानी 16 अगस्त को कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। वहीं अब तीन दिन बारिश नहीं होगी। मानसून 20 अगस्त के बाद रफ्तार पकड़ेगा। विज्ञानियों ने आने वाले तीन दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की है। उसके बाद वर्षा हो सकती है। यमुनानगर करनाल सोनीपत पानीपत जिले में येलो अलर्ट जारी कर भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है।

ये भी पढ़ें– पोस्ट ऑफिस की सुपरहिट स्कीम! पांच साल तक हर महीने मिलेंगे 20500 रुपये

जागरण संवाददाता, हिसार। मौसम में बदलाव के साथ ही शुक्रवार को हिसार सहित प्रदेश के कई जिलों में वर्षा हुई। अब आने वाले तीन दिन तक मौसम साफ रह सकता है। मौसम विज्ञानियों ने इसके बाद 20 अगस्त को वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।

वहीं प्रदेश में एक जून से अभी तक 18 प्रतिशत कम वर्षा का आंकड़ा दिया है। प्रदेश में सामान्य रूप से 289.9 एमएम वर्षा होनी चाहिए थी लेकिन 237.2 एमएम वर्षा हुई है। वहीं वर्ष होने से तापमान भी नीचे आया है। उमस से लोगों को राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से प्रदेश में 16 अगस्त तक लगातार वर्षा की संभावना व्यक्त की हुई थी।

ये भी पढ़ें– UMANG ऐप से कैसे निकाल सकते हैं PF का पैसा, जानें क्या है पूरी प्रोसेस

येलो अलर्ट जारी, भारी बारिश

उसके तहत प्रदेश के अनेक जिलों में तेज वर्षा हुई। अब विज्ञानियों ने आने वाले तीन दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की है। उसके बाद वर्षा हो सकती है।

वह भी विज्ञानियों की तरफ से यमुनानगर, करनाल, सोनीपत, पानीपत, जिले में यलो अलर्ट जारी कर भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है। वहीं आंकड़ों पर नजर डाले तो एक जून से अभी तक 237.2 एमएम वर्षा हुई है।

ये भी पढ़ें– प्रीमियम न भरने से बंद हो गई है LIC पॉलिसी? ऐसे दोबारा कर सकते हैं शुरू, फॉलो कीजिए ये स्‍टेप्‍स

कहां कितनी हुई बारिश

इसके अलावा अगस्त माह के 20 दिन में 43 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। सभी जिलों में अभी तक 119.8 एमएम वर्षा हुई है। सामान्य से यह काफी ज्यादा है। इसमें पंचकूला, पलवल, कैथल, फतेहाबाद में कम वर्षा हुई है। महेंद्रगढ़ और नूंह में सबसे अधिक वर्षा अगस्त माह में दर्ज की गई है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top