All for Joomla All for Webmasters
झारखण्ड

Jharkhand Weather Today: झारखंड के मौसम को लेकर नई जानकारी, कई जिलों के लिए अलर्ट जारी; सावधान रहने की सलाह

rain

Jharkhand Weather झारखंड में लगातार बारिश होने के चलते लोगों को परेशानी होने लगी है। मौसम विभाग ने आज फिर से नई जानकारी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में चक्रवात की संभावना बन रही है। लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है। वहीं आज झारखंड के 14 से अधिक जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

डिजिटल डेस्क, रांची। Jharkhand Weather News: झारखंड में आज फिर से मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना है। आज पूरे झारखंड के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। कुछ जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। किसानों के लिए भी विशेष चेतावनी जारी की गई है। 

ये भी पढ़ें– मुकेश अंबानी ने शुरू की एक और कंपनी, जानें क्या है एशिया के सबसे अमीर शख्स का प्लान?

झारखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

शनिवार को झारखंड में अधिकांश जगहों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है जबकि निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला और खूंटी के अलावे दक्षिणी हिस्से पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां, उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग की नई जानकारी

आईएमडी ने कहा कि कम दबाव प्रणाली से जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण झारखंड के मौसम पर भी असर डाल सकता है। जिससे भारी बारिश और तेज आंधी चलने की संभावना बढ़ गई है। आम लोगों और किसानों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें– इस हफ्ते सोना-चांदी में 1500 रुपए का बड़ा उछाल, जानें 24 कैरेट गोल्ड का रेट क्या है

ओडिशा के कई जिलों में भी भारी बारिश की संभावना

आगामी 20 अगस्त तक ओडिशा में विभिन्न स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा जारी रहने की संभावना होने की जानकारी भुवनेश्वर क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार को प्रदेश भर में वर्षा होगी।

हालांकि, बरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, देवगढ़, सुंदरगढ़, केंदुझर, मयूरभंज, बालेश्वर और भद्रक जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। इन जिलों में 7 से 11 सेमी वर्षा होने का अनुमान है। इसलिए पीली चेतावनी जारी की गई है।

ये भी पढ़ें– लगातार दूसरी बार घटाया गया Windfall Tax, जानिए नई दर अब क्या हो गई

वहीं रविवार को बरगढ़, बलांगीर, झारसुगुड़ा, संबलपुर, देवगढ़, सुंदरगढ़, केंदुझर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। इन जिलों में 7 से 11 सेमी वर्षा होने का अनुमान है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top