All for Joomla All for Webmasters
उत्तराखंड

Uttarakhand: मदरसे में बच्चियों को अश्लील वीडियो दिखा मौलवी की गंदी हरकत, पूछताछ के लिए पहुंचने से पहले हुआ फरार

crime

Molestation in Madarsa मदरसे में मौलवी छोटी बच्चियों को अश्लील वीडियो दिखाकर गंदी हरकत करता था। स्वजन मस्जिद में बने मदरसे में मौलवी से पूछताछ करने गए तो आरोपित फरार हो गया। वहीं एक महिला ने बताया की उसकी आठ वर्ष की पुत्री भी अन्य बच्चों के साथ मदरसे में पढ़ती थी। कुछ दिनों से उसकी पुत्री मदरसे से घर आने के बाद गुमसुम हो जाती थी।

ये भी पढ़ें:- बैंक ऑफ बड़ौदा ने लाॅन्च किया ‘मानसून धमाका’ स्कीम, 399 दिन के डिपाॅजिट पर 7.75% तक मिलेगा ब्याज

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। Molestation in Madarsa: मदरसे में मौलवी छोटी बच्चियों को अश्लील वीडियो दिखाकर गंदी हरकत करता था। इससे बच्चियों की तबीयत खराब हुई तो स्वजन को शक हुआ। बच्चों से पूछताछ की गई तो मामले की जानकारी हुई।

इस पर स्वजन मस्जिद में बने मदरसे में मौलवी से पूछताछ करने गए तो आरोपित फरार हो गया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपित मौलवी की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके लिए कई संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस दबिश भी दे रही है।

ये भी पढ़ें:-  UPI Circle सुविधा शुरू, एक UPI अकाउंट का कई यूजर कर पाएंगे इस्तेमाल, यहां जानें तरीका

गांव की मस्जिद में है मदरसा

मलसी निवासी महिला ने बताया की गांव में एक मस्जिद है। उसमें मौलवी के रूप में डांग थाना जहानाबाद, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश निवासी शब्बीर रजा को नियुक्त किया गया था। शब्बीर रजा ने मस्जिद में ही एक कमरे के अंदर अस्थाई मदरसा बना रखा था। मदरसे में वह गांव के बच्चों को दिनी तालीम “ऊर्दू” पढ़ाया करता था।

महिला ने बताया की उसकी आठ वर्ष की पुत्री भी अन्य बच्चों के साथ मदरसे में पढ़ती थी। कुछ दिनों से उसकी पुत्री मदरसे से घर आने के बाद गुमसुम हो जाती थी। उसकी तबीयत खराब होने की बात सोचकर ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब लगातार उसकी पुत्री गुमसुम रहने लगी तो 16 अगस्त को पुत्री के साथ मदरसे में ही पढ़ने वाली अन्य बच्चियों से पूछताछ की गई।

ये भी पढ़ें:-  ITR Refund Scam : अगर मिले ये वाला मैसेज तो हो जाएं सावधान, एक गलती कर देगी खाता खाली

इस दौरान उसकी पुत्री ने बताया कि मदरसे में मौलवी पढ़ाई के समय तथा छुट्टी के बाद बड़ी लड़कियों और लड़कों को घर जाने देता था। बाद में चार मासूम बच्चियों को अपने कमरे के अंदर ले जाता था और अपने मोबाइल में गंदी-गंदी वीडियो दिखाता था। साथ ही उनके साथ गंदी हरकत करता था।

धमकी देता था कि अगर घर पर बताया तो जादू करके उन्हें और उनके पिता को जान से मार देगा। महिला के अनुसार इसका पता चलते ही वह अन्य महिलाओं के साथ मौलवी के पास जाने लगी तो आरोपित मौलवी फरार हो गया है।

ये भी पढ़ें:-  ₹2 लाख से ज्यादा के कैश ट्रांजैक्शन पर सरकार की नजर, CBDT ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दिया खास निर्देश

उसने पुलिस से आरोपित पर कारवाई की मांग की है। कोतवाल मनोहर सिंह दशौनी ने बताया की केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है, जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top