All for Joomla All for Webmasters
झारखण्ड

Jharkhand News: झारखंड में फिर हुआ फेरबदल, 5 जिलों के SP सहित 10 IPS अधिकारियों का तबादला; किसे कहां मिली जगह?

Jharkhand Transfer News झारखंड सरकार ने राज्य के पांच जिलों के एसपी सहित 10 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। जिन जिलों के एसपी बदले गए हैं उनमें जामताड़ा साहिबगंज गोड्डा गिरिडीह व लातेहार शामिल हैं। रामगढ़ में एएसआई की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद हटाए गए डॉ. विमल कुमार को अब गिरिडीह के एसपी की कमान दी गई है।

ये भी पढ़ें:– Paytm Zomato News: RBI से झटका लगने के बाद Paytm ने जोमैटो को बेच द‍िया यह बिजनेस, 2000 करोड़ से ज्यादा में हुई डील

राज्य ब्यूरो, रांची। सरकार ने राज्य के पांच जिलों के एसपी सहित 10 आइपीएस अधिकारियों का

तबादला कर दिया है। जिन जिलों के एसपी बदले गए हैं, उनमें जामताड़ा, साहिबगंज, गोड्डा, गिरिडीह व लातेहार शामिल हैं।

रामगढ़ में एएसआइ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद हटाए गए डॉ. विमल कुमार को अब गिरिडीह के एसपी की कमान मिली है। वे पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे। देर रात गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

ये भी पढ़ें:– Sovereign Gold Bond: सस्‍ता सोना बेचना बंद करेगी सरकार! न‍िवेशकों को बंपर फायदा फ‍िर कहां फंस रहा पेंच?

किसका कहां हुआ ट्रांसफर

अंजनी कुमार झा : एसपी एसीबी से उपनिदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग।

निधि द्विवेदी : एसपी सीआइडी से एसपी जामताड़ा।

अंजनी अंजन : एसपी लातेहार से एसपी एसीबी।

दीपक कुमार शर्मा : एसपी गिरिडीह से एसपी एससीआरबी।

ये भी पढ़ें:– 1000 में खरीदें टिकट 4000 में बेचो, जोमैटो बनाने जा रहा कालाबाजारी को लीगल? क्या है ये नई सर्विस

अमित कुमार सिंह : समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं से एसपी साहिबगंज।

अनिमेष नैथानी : एसपी जामताड़ा से एसपी गोड्डा।

नाथू सिंह मीना : एसपी गोड्डा से एसपी एसआइबी विशेष शाखा।

डा. विमल कुमार : पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत थे, एसपी गिरिडीह बने।

मनीष टोप्पो : पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत थे, एसपी विशेष शाखा बने।

कुमार गौरव : एसपी साहिबगंज से एसपी लातेहार।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top