All for Joomla All for Webmasters
असम

Assam CM on Jumma Break: जुमे की नमाज पर असम सरकार का बड़ा फैसला, CM हिमंत सरमा ने खत्म किया अंग्रेजों के जमाने का नियम

असम सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए जुम्मा ब्रेक पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सीएम ने कहा हमने 2 घंटे के जुम्मा ब्रेक को खत्म करके असम विधानसभा ने उत्पादकता को प्राथमिकता दी है और औपनिवेशिक बोझ के एक और निशान को हटा दिया है। यह प्रथा मुस्लिम लीग के सैयद सादुल्ला ने 1937 में शुरू की थी।

ये भी पढ़ें:- क्या 30 अगस्त की सुबह-सुबह लोगों को मिली पेट्रोल-डीजल पर राहत? यहां जानिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट

एजेंसी, गुवाहाटी। असम सरकार ने आज एक बड़ा फैसला सुनाया है। सरकार ने जुम्मा ब्रेक पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

2 घंटे की जुम्मा ब्रेक खत्म

ये भी पढ़ें:- LIC ने भरा सरकार का खजाना! वित्त मंत्री को सौंपा ₹3,662 करोड़ का नया चेक, FY24 में दिया कुल ₹6,103.62 करोड़ डिविडेंड

हिमंत सरमा ने ट्वीट कर कहा,

विधानसभा में मिलता था 2 घंटे का ब्रेक

बता दें कि असम विधानसभा में हर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मुस्लिम विधायकों के लिए नमाज अदा करने के लिए दो घंटे का ब्रेक दिया जाता था। अब सरकार ने नियम बदल दिया है और आगे से शुक्रवार को कोई ब्रेक नहीं दिया जाएगा।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top