All for Joomla All for Webmasters
बिज़नेस

Gold Silver Price: पिछले हफ्ते सोना और चांदी हुए सस्ते, 72000 के नीचे आया गोल्ड, यहां जानें अपने शहर के रेट

gold

Gold Rate Today 1 सितंबर 2024: बीते हफ्ते सोने और चांदी के रेट में गिरावट देखने को मिली। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड कंज्यूमर है। इस लिस्ट में चीन का पहला नंबर है। भारत में सोने की डिमांड अधिकतर आयात से पूरी की जाती है। यानी बड़े पैमाने पर सोने का आयात होता है। जब भी डॉलर के रेट ऊपर-नीचे होते हैं तो सोने और चांदी की कीमतें प्रभावित होती हैं। बीते हफ्ते सोने-चांदी के दाम कितने घटे, आगे जानिए।

ये भी पढ़ें:- छंटनी की मार झेल रही टेक इंडस्ट्री, Cisco, Intel के बाद अब गोल्डमैन सैक्स में 1800 कर्मचारियों की होगी छुट्टी

कितना सस्ता हुआ सोना

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक बीते हफ्ते सोने की कीमतों में गिरावट आई। बीते सोमवार को सोना 72042 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। वहीं शुक्रवार तक इसका दाम 71958 रु पर आ गया। यानी पूरे हफ्ते में सोने की कीमतों में 84 रु की कमी आई।

ये भी पढ़ें:- क्या सितंबर के पहले दिन लोगों को मिली पेट्रोल-डीजल पर राहत? यहां जानिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट कैरेट सोना का भाव24 कैरेट कैरेट सोना का भाव18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव₹67150₹ 73250₹ 55000
मुंबई में सोना का भाव₹ 66930₹ 73020₹ 54760
दिल्ली में सोना का भाव₹ 67080₹ 73170₹ 54880
कोलकाता में सोना का भाव₹ 66930₹ 73020₹ 54760
अहमदाबाद में सोना का भाव₹ 66980₹ 73070₹ 54800
जयपुर में सोना का भाव₹ 67080₹ 73170₹ 54880
पटना में सोना का भाव₹66980₹73070₹54800
लखनऊ में सोना का भाव₹ 67080₹73170₹54880
गाजियाबाद में सोना का भाव₹ 67080₹73170₹54880
नोएडा में सोना का भाव₹ 67080₹73170₹54880
अयोध्या में सोना का भाव₹ 67080₹73170₹54880
गुरुग्राम में सोना का भाव₹ 67080₹73170₹54880
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹ 67080₹73170₹54880

ये भी पढ़ें:- UPI: अब एक यूपीआई अकाउंट से पांच लोग कर सकेंगे भुगतान, आरबीआई ने शुरू की सेवा

कितनी सस्ती हुई चांदी

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक बीते हफ्ते चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। बीते सोमवार को चांदी 86191 रुपये के भाव पर बंद हुई थी। वहीं शुक्रवार तक इसका दाम 85019 रु पर आ गया। यानी पूरे हफ्ते में चांदी की कीमतों में 1172 रु की कमी आई।

डिस्क्लेमर : यहां केवल सोने और चांदी की कीमतों की जानकारी दी गई है। निवेश की सलाह नहीं। निवेश करने से पहले वित्तीय सलाहकार से सलाह लेना बेहतर है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top