All for Joomla All for Webmasters
बिहार

Bihar Weather Today: बिहार के 3 जिलों में गरज-तड़क के साथ होगी भारी बारिश, वज्रपात को लेकर भी येलो अलर्ट जारी

Bihar Weather राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी भागों के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 48 घंटों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। यहां जानें बिहार भर के मौसम का हाल

ये भी पढ़ें:- UPI: अब एक यूपीआई अकाउंट से पांच लोग कर सकेंगे भुगतान, आरबीआई ने शुरू की सेवा

जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश के अधिसंख्य हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा सितंबर में होगी। दक्षिण-पश्चिम भागों में गरज-तड़क के साथ सामान्य वर्षा के आसार हैं। प्रदेश में सामान्य वर्षा का आंकड़ा 216.5 मिमी है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी का प्रवाह बना रहेगा।

राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों के अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी व पश्चिम चंपारण व सीतामढ़ी में गरज-तड़क के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं।

ये भी पढ़ें:- Petrol-Diesel Price: एक लीटर तेल के लिए देना होगा कितना पैसा? जानिए ताजा भाव

पटना में कैसा रहेगा मौसम

उत्तरी भागों के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ मौसम सामान्य बना रहेगा।

रविवार को पटना व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने से मौसम सामान्य बना रहा। पटना का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मानसून सीजन के दौरान एक जून से 31 अगस्त तक प्रदेश में सामान्य से 25 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में 583.3 मिमी वर्षा हुई, जबकि सामान्य वर्षा का मानक 782.6 मिमी है।

ये भी पढ़ें:- छंटनी की मार झेल रही टेक इंडस्ट्री, Cisco, Intel के बाद अब गोल्डमैन सैक्स में 1800 कर्मचारियों की होगी छुट्टी

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना- 33.0 29.6

गया- 33.2 28.3

भागलपुर- 33.4 28.9

मुजफ्फरपुर- 33.4 28.9

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top