All for Joomla All for Webmasters
बिज़नेस

GST Collection: अगस्त में 10% उछला GST कलेक्शन, सरकारी खजाने में आए 1.75 लाख करोड़ रुपए

rupee

GST Collection August 2024: अगस्त में GST संग्रह 10 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.75 लाख करोड़ रुपये हो गया. अगस्त 2024 में घरेलू राजस्व 9.2 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये हो गया. 

GST Collection August 2024: अगस्त में कुल जीएसटी संग्रह 10 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.75 लाख करोड़ रुपये हो गया. रविवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. पिछले साल अगस्त में माल और सेवा कर (जीएसटी) राजस्व 1.59 लाख करोड़ रुपये था, जबकि इस साल जुलाई में यह 1.82 लाख करोड़ रुपये था. अगस्त 2024 में घरेलू राजस्व 9.2 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये हो गया. 

ये भी पढ़ें:- UPI: अब एक यूपीआई अकाउंट से पांच लोग कर सकेंगे भुगतान, आरबीआई ने शुरू की सेवा

GST Collection August 2024:  आयात से GST कलेक्शन में हुई बढ़ोतरी, 24,460 करोड़ रुपए के जारी हुए रिफंड

वस्तुओं के आयात से सकल जीएसटी राजस्व 12.1 प्रतिशत बढ़कर 49,976 करोड़ रुपये रहा. समीक्षाधीन महीने में 24,460 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए, जो सालाना आधार पर 38 प्रतिशत अधिक है. रिफंड समायोजन के बाद शुद्ध जीएसटी राजस्व आलोच्य महीने में 6.5 प्रतिशत बढ़कर 1.5 लाख करोड़ रुपये रहा. राज्यों की बात करें तो सालाना आधार पर यूपी के जीएसटी कलेक्शन में 11 फीसदी, दिल्ली ने 22 फीसदी, मणिपुर ने सर्वाधिक 38 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है.

ये भी पढ़ें:- छंटनी की मार झेल रही टेक इंडस्ट्री, Cisco, Intel के बाद अब गोल्डमैन सैक्स में 1800 कर्मचारियों की होगी छुट्टी

GST Collection August 2024: किस राज्य में कितना हुआ GST कलेक्शन

राज्य/केंद्र शासित प्रदेशअगस्त-23अगस्त-24वृद्धि (%)
जम्मू और कश्मीर5235699%
हिमाचल प्रदेश72582714%
पंजाब1,8131,9367%
चंडीगढ़19224427%
उत्तराखंड1,3531,3510%
हरियाणा7,6668,62312%
दिल्ली4,6205,63522%
राजस्थान3,6263,8205%
उत्तर प्रदेश7,4688,26911%
बिहार1,3791,4918%
सिक्किम3193262%
अरुणाचल प्रदेश8274-10%
नागालैंड5142-18%
मणिपुर405638%
मिजोरम3228-13%
त्रिपुरा78859%
मेघालय189155-18%
असम1,1481,35318%
पश्चिम बंगाल4,8005,0776%
झारखंड2,7212,8505%
ओडिशा4,4084,87811%
छत्तीसगढ़2,8962,611-10%
मध्य प्रदेश3,0643,43812%
गुजरात9,76510,3446%
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव325320-1%
महाराष्ट्र23,28226,36713%
कर्नाटक11,11612,34411%
गोवा5095314%
लक्षद्वीप32-44%
केरल2,3062,5119%
तमिल नाडु9,47510,1817%
पुदुचेरी2312341%
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह212729%
तेलंगाना4,3934,5694%
आंध्र प्रदेश3,4793,298-5%
लद्दाख273323%
अन्य क्षेत्र1841998%
केंद्र शासित प्रदेश19328849%
कुल योग1,14,5031,24,9869%

ये भी पढ़ें:- Petrol-Diesel Price: एक लीटर तेल के लिए देना होगा कितना पैसा? जानिए ताजा भाव

GST Collection August 2024: सरकार को 11 फीसदी GST ग्रोथ की उम्मीद 

गौरतलब है कि जून 2024 में पहली बार यह ग्रोथ सिंगल डिजिट में रहा था. अप्रैल के महीने में जीएसटी कलेक्शन 2.1 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया था जो अब तक का सर्वोच्च स्तर है. इस साल बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि चालू वित्त वर्ष यानी 2024-25 में सरकारी खजाने में जीएसटी कलेक्शन के रूप में 11 फीसदी के ग्रोथ की उम्मीद है. वर्तमान में अलग-अलग प्रोडक्ट्स और सर्विसेज पर 5%,12%,18% और 28% का GST लगता है.

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top