All for Joomla All for Webmasters
हरियाणा

‘चलो तुम्हें घर छोड़ देता हूं…’, युवक ने कार में बिठाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

crime

यमुनानगर में एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी से उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। जिसके बाद उनकी बातचीत होने लगी। आरोपी उसे बहलाकर अपने साथ कार में लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता शोरूम में काम करती है।

ये भी पढ़ें– देश के दूसरे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ICICI ने ग्राहकों को दिया तोहफा! रिवाइज किया FD पर ब्याज

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। शहर की एक कालोनी निवासी साढ़े 17 वर्षीय किशोरी के साथ भूपेश नाम के युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपित से उसकी इंस्टा पर दोस्ती हुई। जिसके बाद उनकी बातचीत होने लगी। आरोपित उसे बहलाकर अपने साथ कार में लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज किया।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी बेटी माडल टाउन में एक शोरूम पर कार्य करती है। बुधवार को बेटी काम पर नहीं गई। जब उससे पूछा ताे उसने बताया कि तबीयत खराब हो गई। वह रोने लगी और कहा कि उसकी गिरी मंदिर गली निवासी भूपेश से इंस्टा पर दोस्ती हो गई थी। उससे बात होती रही। उसने मिलने के लिए बुलाया था।

ये भी पढ़ें– बैंक ऑफ इंडिया ने करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा! रिवाइज किया FD पर ब्याज

जब वह रात को शोरूम से काम खत्म कर आ रही थी। तभी महाराणा प्रताप चौक के पास उसे भूपेश कार में मिला। जिसने घर छोड़ने की बात कही लेकिन वह घर लेकर नहीं आया। वह कार को किसी गली में लेकर गया और पेड़ के नीचे रोक दी। वहीं पर आरोपित उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद उसे ब्लीडिंग होने लगी और तबीयत बिगड़ गई।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top