All for Joomla All for Webmasters
मध्य प्रदेश

Ujjain Rape Case: दुष्कर्म का वीडियो बना रहा था सलीम, उज्जैन पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

crime

Ujjain Rape Case मध्य प्रदेश के उज्जैन के कोयला फाटक क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना का वीडियो बनाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी नीतेश भार्गव ने बताया कि बुधवार को कोयला फाटक क्षेत्र में फुटपाथ पर फल का ठेला लगाने वाले लोकेश ने एक महिला से दुष्कर्म किया था। पुलिस आरोपी मोहम्मद सलीम से पूछताछ में जुटी है।

ये भी पढ़ें:-  Petrol-Diesel Price: हफ्ते भर में 6 डॉलर तक सस्ता हो गया Crude Oil, जानिए अभी क्या चल रही हैं डीजल-पेट्रोल की कीमतें!

जेएनएन, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन के कोयला फाटक क्षेत्र में फुटपाथ पर एक महिला से दुष्कर्म (Ujjain Rape Case) की घटना का वीडियो बनाने वाले शख्स मोहम्मद सलीम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उन लोगों की पहचान कर रही है, जिसने रेप का वीडियो सर्कुलेट किया है। । पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल बरामद किया है।

आरोपी लोकेश की हुई गिरफ्तारी

एएसपी नीतेश भार्गव ने बताया कि बुधवार को कोयला फाटक क्षेत्र में फुटपाथ पर फल का ठेला लगाने वाले लोकेश ने एक महिला से दुष्कर्म किया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें:-  सोना-चांदी की कीमत में आएगी बड़ी तेजी, जानें 24 कैरेट Gold का ताजा भाव

वीडियो बनाने से पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस आरोपी मोहम्मद सलीम से पूछताछ में जुटी है कि उसने मोबाइल से वीडियो क्यों बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल क्यों किया था। वहीं इस पूरे मामले में उसका कोई और साथी भी शामिल था या नहीं, उसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है। मोबाइल की साइबर सेल द्वारा जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:-  महाराष्ट्र में लगेगा एक और सेमीकंडक्टर प्लांट, 84000 करोड़ का होगा विशालकाल निवेश

प्रियंका गांधी ने घटना पर जताई चिंता

दुष्कर्म के मामले को लेकर राजनीतिक काफी गरमा रही है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी मामले को लेकर पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि उज्जैन में मानवता कलंकित हुई है। राहुल गांधी ने भी मामले को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी थी। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा था।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top