All for Joomla All for Webmasters
हरियाणा

Haryana Weather: भादो में सावन का एहसास, 3 दिन बाद मानसून पकडे़गा रफ्तार, येलो अलर्ट के साथ होगी झमाझम बारिश

rain

Haryana Weather हरियाणा में लगातार झमाझम बारिश हो रही है। भादो में सावन का एहसास हो रहा है। तीन दिन बाद मानसून और तेजी से रफ्तार पकड़ेगा। येलो अलर्ट के साथ कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। सितंबर के पहले सप्ताह में भी लगातार वर्षा हुई है। वर्षा आगामी फसली सीजन रबी के लिए भी फायदेमंद होगी। मौसम भी खुशनुमा बना हुआ है।

  1. भादो में बारिश से मौसम खुशनुमा।
  2. रबी फसल के लिए फायदेमंद।
  3. 12 सितंबर से मानसून एक्टिव।

जागरण संवाददाता, हिसार। मौसम में बार-बार बदलाव हो रहा है। बादलवाही और वर्षा की वजह से भादो माह में सावन का अहसास हो रहा है। आने वाले तीन दिन मानसून कम सक्रिय रहेगा। इसके चलते कुछ क्षेत्र में हल्की और मध्यम वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आने वाली 12 सितंबर के बाद फिर से मानसून एक्टिव होगा और यलो अलर्ट के साथ भारी वर्षा की चेतावनी है।

ये भी पढ़ें:- Petrol-Diesel Price: सोमवार को बदल गए पेट्रोल और डीजल के भाव? जानिए 1 लीटर का दाम

रविवार को भी प्रदेश के चार जिलों में वर्षा हुई। साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार भादो माह में हल्की वर्षों फसलों के लिए कारगर रहती है। आगामी दो से तीन दिन भी हल्की वर्षा होने की संभावना मौसम विज्ञानियों ने जताई है। हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली दक्षिणी जिलों पर पिछले डेढ़ माह से लगातार मानसून सक्रिय मोड़ पर बना हुआ है।

ये भी पढ़ें:- कौशल विकास मंत्रालय ने की Swiggy के साथ पार्टनरशिप, जानिए किसे-किसे होगा फायदा

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

सितंबर के पहले सप्ताह में भी लगातार वर्षा हुई है। वर्षा आगामी फसली सीजन रबी के लिए भी फायदेमंद होगी। मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्र मोहन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी पर दक्षिणी पूर्वी नमीं वाली मानसून हवाएं चलने से व बीच-बीच में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बार-बार वर्षा हो रही है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार तीन दिन तक मानसून थोड़ा कम होगा उसके बाद 12 सितंबर को प्रदेश के गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद आदि में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद

डा. चंद्रमोहन ने बताया कि सोमवार से वर्षा का दौर शुरू होने का अनुमान है। मानसून द्रोणिका बीकानेर, कोटा, दमोह, पेंड्रा रोड से होते हुए बंगाल की खाड़ी में बने अति कम दबाव के क्षेत्र तक बनी हुई है। राजस्थान के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात व दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है।

ये भी पढ़ें– Weather Update: दिल्ली में बारिश रहेगी मेहरबान या गर्मी करेगी परेशान? IMD ने बताया मौसम का हाल

तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना

इस चक्रवात से लेकर बंगाल की खाड़ी में बने अति कम दबाव के क्षेत्र तक एक द्रोणिका बनी हुई है। जम्मू पर एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है।

इनके कारण हरियाणा, एनसीआर दिल्ली के दक्षिणी हिस्सों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद, पलवल व एनसीआर दिल्ली में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम वर्षा हो रही। इससे दिन व रात के तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना व खुशगवार बना हुआ है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top