All for Joomla All for Webmasters
पंजाब

लुधियाना में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावरों में मारी तीन गोलियां

crime

लुधियाना के गांव इकोलाहा में सोमवार शाम अज्ञात हमलावरों ने आम आदमी पार्टी के किसान विंग की खन्ना इकाई के अध्यक्ष तरलोचन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इकोलाहा निवासी 56 वर्षीय तरलोचन सिंह पर सोमवार शाम हमला उस समय हुआ जब वह खेत से घर लौट रहे थे। तरलोचन सिंह ने पिछली बार सरपंच का चुनाव लड़ा था और वे यह चुनाव हार गए थे।

ये भी पढ़ें:-   Aadhaar-Ration Card Link: आधार से राशन कार्ड को लिंक कराना क्यों है जरूरी, जानिए कैसे करें लिंकिंग?

जागरण संवाददाता, लुधियाना। खन्ना-मालेरकोटला रोड स्थित गांव इकोलाहा में सोमवार शाम अज्ञात हमलावरों ने आम आदमी पार्टी के किसान विंग की खन्ना इकाई के अध्यक्ष तरलोचन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्र बताते हैं कि उनको तीन गोलियां मारी गईं। जानकारी के मुताबिक, इकोलाहा निवासी 56 वर्षीय तरलोचन सिंह पर सोमवार शाम हमला उस समय हुआ जब वह खेत से घर लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें : माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी! प्रयागराज से कटरा के लिए मिलेगी सीधी ट्रेन, यहां देख लीजिए शेड्यूल

सड़क के किनारे खून से लथपथ पड़े थे नेता

उनके बेटे हरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि पिता सड़क के किनारे खून से लथपथ पड़े थे। वह स्थानीय लोगों की मदद से उनको लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तरलोचन सिंह ने पिछली बार सरपंच का चुनाव लड़ा था और वे यह चुनाव हार गए थे। इस बार भी वे पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top