All for Joomla All for Webmasters
बिहार

Most Wanted: बिहार में STF के चक्रव्यूह से नहीं बच पा रहे इनामी अपराधी, 8 माह में 113 गए जेल

Bihar News बिहार पुलिस ने प्रदेश भर में अपराध पर लगाम लगाने के लिए खास अभियान चलाया है। इस साल चार गुना से ज्यादा इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। इस साल अगस्त तक 113 इनामी अपराधी गिरफ्तार हुए हैं। हर महीने लगभग 40 मोस्टवांटेड क्रिमिनल पकड़े जा रहे हैं। इसके अलावा नशीले पदार्थों की बरामदगी में भी बढ़ोतरी हुई है।

ये भी पढ़ें– आज खुलेगा PN Gadgil ज्वेलर्स का आईपीओ, ग्रे मार्केट में मचा रहा धूम, जानें 5 खास बातें

  1. हर माह औसत 40 मोस्टवांटेंड अपराधी हुए गिरफ्तार
  2. अब तक तीन खूंखार नक्सलियों की भी हुई गिरफ्तारी

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी का विशेष अभियान चलाया है। इस साल इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी में चार गुना से भी अधिक वृद्धि हुई है। इस साल हर माह औसत नौ इनामी अपराधी पकड़े गए हैं, जबकि पिछले साल मासिक गिरफ्तारी का औसत महज दो था।

पिछले दो सालों में जितने इनामी अपराधी पकड़े गए थे उससे करीब तीन गुना अपराधी अगस्त माह तक ही पकड़े जा चुके हैं। अगस्त तक 21 नक्सली भी गिरफ्तार किए गए हैं।

बिहार पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022 में 19 जबकि वर्ष 2023 में 26 इनामी अपराधी गिरफ्तार हुए थे। वहीं इस साल अगस्त तक ही 113 इनामी अपराधी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसके अलावा इस साल हर माह औसत 40 मोस्टवांटेंड अपराधी भी गिरफ्तार किए गए हैं।

ये भी पढ़ें– भारत बनेगा दुनिया का सेमीकंडक्टर हब, ₹2.36 लाख करोड़ के निवेश से लगने जा रहे 6 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

इस साल सिर्फ अगस्त माह में 12 घोषित इनामी अपराधी, 87 मोस्टवांटेंड अपराधी और तीन नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं गांजा, चरस एवं स्मैक जैसे मादक पदार्थों की बरामदगी भी बढ़ी है।

वर्ष 2022 में जहां कुल 13.4 किलोग्राम मादक पदार्थ पकड़ा गया था वहीं इस साल अगस्त माह तक ही 21 किलोग्राम से अधिक मादक द्रव्य पकड़े जा चुके हैं। इनमें 13.77 किलोग्राम मादक पदार्थ सिर्फ अगस्त माह में पकड़ा गया है।

ये भी पढ़ें– श्रद्धालुओं पर मेहरबान सरकार, हेलिकॉप्टर से केदारनाथ-माता वैष्णोदेवी की यात्रा होगी सस्ती, किराये पर GST घटाया

श्रेणी : वर्ष 2022 – वर्ष 2023 – 2024 (अगस्त तक)

मोस्टवांटेंड अपराधी : 283 – 547 – 480

गिरफ्तार इनामी अपराधी : 19 – 26 – 113

गिरफ्तार नक्सली : 57 – 19 – 21

देसी हथियार बरामद : 118 – 241 – 235

अर्द्धनिर्मित देसी हथियार : 168 – 128 – 28

कारतूस बरामदगी : 7870 – 8760 – 1465

कुल नकद : 12.35 लाख – 30.17 लाख – 13.89 लाख

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top