All for Joomla All for Webmasters
जरूरी खबर

‘फ्री’ राशन के लिए जरूरी Ration Card की E-KYC, मोबाइल की मदद से घर बैठे बनेगा काम

राशन कार्ड को लेकर कई लोगों के मन में सवाल है। लेकिन आपको हम राशन कार्ड की E-KYC की जानकारी देने वाले हैं। इसकी मदद से आपके लिए ये समझना आसान होने वाला है कि आप घर बैठे E-KYC कैसे कर सकते हैं। साथ ही इसके लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए होंगे। क्योंकि इसकी मदद से ही आप सभी प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं। इसमें कई चीजों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। आज हम आपको ऑनलाइन प्रोसेस के साथ हर चीज की पूरी जानकारी देने वाले हैं-

ये भी पढ़ें:- Aadhaar Free Update: फ्री में अपडेट करना है आधार तो फटाफट निपटा लें काम, आपके पास बचे हैं बस 2 दिन

मोबाइल से कैसे करें Ration Card की E-KYC-

  • सबसे पहले आपको फूड एंड लॉजिस्टिक डिपार्टेमेंट की ऑफिशियल साइट पर जाना होगा।
  • साइट ओपन होने के बाद आपको Ration Card KYC Online का ऑप्शन सर्च करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने पूरा फॉर्म ओपन हो जाएगा। इसमें आपको परिवार के सभी सदस्यों के नाम दर्ज करने होंगे।
  • यहीं पर आपको राशन कार्ड नंबर भी दर्ज करना होगा। सब करने के बाद आपको Capture Code भरना होगा।
  • आधार कार्ड पर दर्ज मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों का वेरिफिकेशन प्रोसेस स्टार्ट हो जाएगा।
  • E-KYC पूरा करने से पहले आपको बायोमेट्रिक के लिए अप्लाई करना होगा। परिवार के सभी सदस्यों का बायोमेट्रिक करने के बाद आपको प्रोसेस बटन पर क्लिक करना होगा।
  • सभी चीजों को पूरा करने के बाद परिवार के सभी सदस्यों की E-KYC हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:- अगर किसी को मिला है TDS मिसमैच नोटिस, तो इसमें टैक्सपेयर की गलती भी हो सकती है, यहां जानें इस मामले को कैसे निपटाएं?

E-KYC करने के लिए होने चाहिए ये डॉक्यूमेंट्स-

अगर आप भी E-KYC करने जा रहे हैं तो सबसे पहले आपके पास राशन कार्ड होना चाहिए। इसकी मदद से ही आप प्रोसेस पूरा कर पाएंगे। राशन कार्ड होल्डर भारतीय मूल के होने चाहिए। मुख्य दस्तावेज के रूप में आप आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से पूरी KYC की जा सकती है जो आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन साबित होने वाली है। 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top