All for Joomla All for Webmasters
बिहार

Bihar News: बिहार के वाहन चालक ध्यान दें, 1 अक्टूबर से इस एप को कर लें इंस्टॉल; मिलेगी 5 बड़ी जानकारी

बिहार के सभी जिलों में अब ट्रैफिक से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ऑनलाइन देखी जा सकेगी। मैपल एप पर शहरों से लेकर गांव तक की सड़कों की स्थिति जाम की सूचना वीआईपी मूवमेंट या धरना-प्रदर्शन के कारण बाधित सड़कों और दुर्घटनाओं की जानकारी मिलेगी। यह सुविधा 1 अक्टूबर से शुरू होगी। इसको लेकर गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में बिहार पुलिस और मैप माई इंडिया के बीच करार हुआ।

ये भी पढ़ें – Jiophone Prima 2: कर्व्ड डिस्प्ले और ड्यूल कैमरा 4G Phone लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के सभी जिलों में 1 अक्टूबर से यातायात से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ऑनलाइन रियल टाइम देखी जा सकेगी। शहरों से लेकर गांव तक कौन सी सड़क कहां जाम है, कौन सी सड़क वीआइपी मूवमेंट या धरना-प्रदर्शन के कारण बाधित है, किस सड़क पर दुर्घटना हुई है, यह सारी जानकारी वाहन चालकों को मैपल एप पर ऑनलाइन मिल सकेगी।

इसको लेकर गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में बिहार पुलिस और मैप माई इंडिया के बीच करार हुआ। बिहार चौथा राज्य होगा जहां इस तरह की सुविधा दी जाएगी। इसके पूर्व उत्तरप्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में यह सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा जयपुर जैसे कुछ शहरों में भी यह सुविधा लागू है।

पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यातायात के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) सुधांशु कुमार ने बताया कि मैपल एप पर बिहार के सभी जिलों के शहरी और ग्रामीण सड़कों से जुड़ी जानकारी लगातार अपडेट की जाएगी। इस सुविधा को एक अक्टूबर से राज्य के सभी जिलों में लागू करने का लक्ष्य है।

ये भी पढ़ें– इस्तीफा देने के लिए हूं तैयार… कोलकाता मामले में डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर ममता बनर्जी ने कर दी बड़ी पेशकश

इसके पहले ट्रैफिक पुलिस के साथ थानास्तर के पुलिस पदाधिकारियों को इससे जुड़ा प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। मैप माई इंडिया के उपाध्यक्ष (मार्केटिंग) अली रिजवी ने बताया कि इस सुविधा को पाने के लिए प्लेस्टोर से मैपल एप मोबाइल फोन में इंस्टॉल करना होगा। मैप माई इंडिया राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल मैपिंग डाटाबेस विकसित किया है, जिसका टाई-अप लगभग सभी चारपहिया निर्माता कंपनियों से है।

पुलिस और जनता भी अपडेट करेंगी सूचनाएं 

एडीजी सुधांशु कुमार ने बताया कि मैपल एप पर तीन माध्यमों से यातायात से जुड़ी सूचनाएं अपडेट की जाएंगी। कंपनी के बेस मैप पर तो पहले से कई जानकारियां होंगी ही, इसके अलावा पुलिस की टीम भी लगातार जानकारियां अपडेट करेंगी। इसके लिए जिलास्तर पर वाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाएगा। इसके अलावा आम जनता भी एप पर तस्वीर के माध्यम से दुर्घटना या जाम जैसी जानकारी अपडेट कर सकेगी। तस्वीर लेते ही अक्षांश-देशांतर के साथ जगह का नाम, तारीख और समय दर्ज होगा। इसकी पुष्टि के बाद इसे एप पर अपडेट कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें– NASA ने दिखाया ब्रह्मांड का अद्भुत नजारा, तस्वीरें देखकर बोले यूजर्स- इतना भी सुंदर कुछ हो सकता है क्या?

इस तरह की सूचनाएं मिलेंगी 

  • सड़क पर जलजमाव, डायवर्जन, ट्रैफिक लाइट की विफलता, ग्रिडलाक या अन्य खतरे की जानकारी।
  • जुलूस, विरोध-प्रदर्शन, रैलियां, वीआइपी मूवमेंट, दुर्घटना जैसी आकस्मिक स्थिति की सूचना।
  • सड़क पर ब्लैकस्पाट, खतरनाक मोड़, गति-सीमा, गति-अवरोधक जैसी सड़क सुरक्षा से जुड़ी जानकारी।
  • सड़क के आसपास अस्पताल, पेट्रोल पंप, पर्यटन केंद्र, पार्किंग, सीसीटीवी कैमरे आदि की जानकारी।
  • पर्व-त्योहार, राजनीतिक रैली आदि के समय किए गए रूट परिवर्तन आदि से जुड़ी सूचनाएं।
Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top