All for Joomla All for Webmasters
झारखण्ड

Jharkhand Weather: झारखंड के 6 जिलों में होगी भारी बारिश, चलेगी 50 किमी प्रतिघंटे की गति से हवा; रेड अलर्ट जारी

झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। एक बार फिर लौटते मानसून की सक्रियता देखने को मिल रही है। शनिवार को सुबह से ही रुक-रुककर वर्षा होती रही। वहीं रविवार को भी राज्य के कई क्षेत्रों में भारी वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने छह जिलों में भारी वर्षा होने का अनुमान लगाया है। वहीं इन जिलों में तेज हवा भी चलने का अनुमान है।

  1. 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की गति से तेज हवा चलने की संभावना, गिरेगा तापमान
  2. राजधानी रांची व आसपास के जिलों में होगी हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा

ये भी पढ़ें– एलआईसी ने IRCTC में बढ़ाया स्‍टेक, 1.61 करोड़ शेयर खरीदकर इतनी हो गई ह‍िस्‍सेदारी

जागरण संवाददाता, रांची। मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि 15 सितंबर को राज्य के दक्षिण हिस्से यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के साथ-साथ उत्तर पूर्वी हिस्से देवघर, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, धनबाद, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है।

इसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। निकटवर्ती मध्य हिस्से रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में कहीं कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है, इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में 15 सितंबर को 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की गति से तेज हवा भी चलेगी, जिस कारण तापमान में भी गिरावट होने की पूरी उम्मीद है।

ये भी पढ़ें– सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के निवेशकों को 150 फीसदी का मुनाफा, RBI ने 2016-17 सीरीज IV बॉन्ड का प्रीमैच्योर रिडेम्पशन प्राइस किया घोषित

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तटीय बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से झारखंड में मौसम का मिजाज बदला है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के निम्न दबाव में तब्दील होकर पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

तटीय पश्चिम बंगाल से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ रहे सिस्टम के कारण झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मौसमी गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे राज्य के कई जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात होने की भी प्रबल संभावना है।

दिनभर होती रही रिमझिम फुहारें

राजधानी में दिनभर रिमझिम फुहारें होती रहीं। वर्षा के बीच बह रही हवा ने तापमान गिरा दिया है। राजधानी में रूक रूककर हो रही वर्षा ने आमजनों की थोड़ी परेशानी जरूर बढ़ा दी। निचले क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई तो कहीं कहीं जलजमाव के कारण दो पहिया वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हुई।

ये भी पढ़ें– Petrol-Diesel Price: 15 सितंबर की सुबह लोगों को मिली पेट्रोल-डीजल पर राहत? जानें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

हालांकि, वर्षा के कारण तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकार्ड की गई और शाम तक रांची का तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया। इस वर्षा ने लोगों को गर्मी से भी काफी राहत दी है।

ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य के लगभग सभी क्षेत्रों में हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा रिकार्ड की गई है। जबकि कहीं कहीं भारी वर्षा हुई है। पूरे राज्य में मानसून की सक्रियता देखी गई। सबसे अधिक वर्षा 79 मिमी गिरिडीह के बेंगावार में रिकार्ड की गई।

ये भी पढ़ें:- Hindi Diwas Speech 2024: हिंदी दिवस के लिए यहां से तैयार करें बेहतरीन भाषण, कार्यक्रम में बज उठेंगी तालियां

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस गोड्डा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकॉर्ड किया गया जबकि रांची का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top