All for Joomla All for Webmasters
हेल्थ

ड्राईनेस और जलन ही नहीं, शरीर में Vitamin B12 की कमी होने पर आंखों में नजर आते हैं ये 5 संकेत

Vitamin B12 हमारे शरीर के सही विकास और हमें हेल्दी बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। यह शरीर में खून और नर्वस सेल्स को हेल्दी रखने में मदद करता है। ऐसे में शरीर में इसकी कमी कई समस्याओं की वजह बन सकती है। शरीर में जब भी इस विटामिन का लेवल कम (Vitamin B12 Deficiency Symptoms) होता है आंखों में इसके कुछ संकेत नजर आने लगते हैं।

ये भी पढ़ें– बाजार बंद होने के बाद NBFC को RBI से मिली खुशखबरी, शुक्रवार को शेयर में तूफानी तेजी संभव

  1. Vitamin B12 हमारे सही विकास और स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।
  2. हालांकि, कई वजहों से अक्सर हमारे शरीर में इसकी कमी होने लगती है।
  3. शरीर में इसकी कमी होने पर आंखों में कुछ संकेत नजर आते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। विटामिन बी12 (Vitamin B12) हमारे सही विकास और स्वस्थ रहने के लिए बेहद जरूरी है। यह एक जरूरी पोषक तत्व है, जो शरीर में खून और नर्वस सेल्स को हेल्दी रखने में मदद करता है और डीएनए बनाने में मदद करता है। विटामिन बी12 (Vitamin B12 Deficiency Sings in Eye) मेगालोब्लास्टिक एनीमिया को रोकने में भी मदद करता है, जो एक ऐसी स्थिति है, जिसमें लोग थका हुआ और कमजोर महसूस करते हैं। ऐसे में शरीर में इसकी कमी (Vitamin B12 Deficiency Symptoms) होने पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें– Petrol-Diesel की कीमतें घटी या बढ़ी? जानिए आपके शहर के ताजा दाम

इसलिए जरूरी है कि समय रहते इसकी कमी को पहचान कर दूर किया जाए। शरीर में इस जरूरी न्यूट्रिएंट की कमी होने पर शरीर कई तरह से संकेत देता है। इसकी कमी होने पर कुछ संकेत आंखों में भी नजर आते हैं, जिनको लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में आप इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे आंखों में नजर आने वाले विटामिन बी12 की कमी के कुछ लक्षण और इसकी कमी के कुछ कारण-

विटामिन बी12 की कमी के कारण?

शरीर में इस विटामिन की कमी कई वजहों (Vitamin B12 Deficiency Causes) से हो सकती है। इसमें मुख्य रूप से आपकी डाइट अहम होती है। खानपान में इस विटामिन की कमी होने पर शरीर में भी इसकी की होने लगती है। इसलिए कोशिश करें कि इसकी कमी को दूर करने के लिए अपनी डाइट में विटामिन बी12 से भरपूर फूड्स शामिल करें।

ये भी पढ़ें– UPI लाइट का नया फीचर: जानिए छोटे लेनदेन के लिए कैसे काम करेगी यह नई सुविधा

आंखों में पीलापन

शरीर में विटामिन बी12 की कमी से एनीमिया हो सकता है, जिससे कंजंक्टिवा पीला दिखाई देने लगता है। कंजंक्टिवा, आंखों की रक्षा करने वाली एक पतली, पारदर्शी झिल्ली है, जो पलक के अंदर और आंख के सफेद भाग को ढकती है।

आंखों में ड्राईनेस

आंखों की नमी बनाए रखने के लिए शरीर में विटामिन बी12 की जरूरत होती है। हालांकि, जब इसकी कमी होने लगती है, तो आंखें असामान्य रूप से ड्राई होने लगती हैं, जिससे आंखों में जलन, खुजली और किरकिरापन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

नाइट ब्लाइंडनेस

विटामिन बी12 की कमी रोडोप्सिन की फंक्शनिंग को खराब कर सकती है, जो रात में देखने के लिए एक आवश्यक प्रोटीन है, जिससे अंधेरे में देखने में कठिनाई होती है।

ये भी पढ़ें– मुनव्वर फारूकी की जान को खतरा, शूटर्स ने की थी होटल की रेकी! धमकी के बीच दिल्ली से मुंबई लौटे कॉमेडियन

आंखों में जलन

आंखें ड्राई होने की वजह से अक्सर इसमें खुजली और जलन महसूस हो सकती है, जिसके चलते देख पाना मुश्किल हो जाता है। अगर आपको भी ऐसा ही कुछ महसूस हो रहा है, तो ये विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है।

ये भी पढ़ें– 12th फेल की सफलता के बाद नए अंदाज में दिखेंगे विक्रांत मैसी, इस फिल्म से मचाएंगे धूम, जानें कब होगी रिलीज

बीच-बीच विजन लॉस होना

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने से आंखों में ब्लड प्रेशर में ऐंठन हो सकती है, जिससे ब्लड फ्लो में अस्थायी रुकावट हो सकती है और विजन लॉस हो सकता है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top