All for Joomla All for Webmasters
उत्तर प्रदेश

Ganda Water Level: कानपुर में चेतावनी बिंदु के पार गंगा, खतरे के निशान से केवल 91 cm दूर; गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता

ganga

उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ अब कानपुर जिले में भी गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर गया है। यह 113.09 मीटर पर पहुंच गया है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग ने गंगा के किनारे के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है। जलस्तर पर प्रशासन व सिंचाई विभाग की टीमें लगातार गंगा पर नजर रखे हुए हैं।

ये भी पढ़ें– Petrol-Diesel की कीमतें घटी या बढ़ी? जानिए आपके शहर के ताजा दाम

  1. गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 113 मीटर के पार
  2. खतरे के निशान से सिर्फ 91 सेंटीमीटर दूर

जागरण संवाददाता, कानपुर। Ganga Water Level: गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 113 मीटर को पार कर अब 113.09 मीटर पर पहुंच गया है। जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग ने इसे देखते हुए गंगा के किनारे के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है।

शुक्लागंज की तरफ 19 सितंबर को पानी का स्तर 112.93 मीटर था जो अगले दिन 113.09 मीटर हो गया है। अब खतरे के निशान 114 मीटर से सिर्फ 91 सेंटीमीटर दूर है।

ये भी पढ़ें– बाजार बंद होने के बाद NBFC को RBI से मिली खुशखबरी, शुक्रवार को शेयर में तूफानी तेजी संभव

जलस्तर पर प्रशासन व सिंचाई विभाग की नजर

तेजी से बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीमें लगातार गंगा पर नजर रखे हुए हैं। साथ ही जलकल ने भी भैरोघाट पंपिंग स्टेशन पर खड़ी बालू काटने वाली ड्रेजिंग मशीन हटा दी है।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पंकज गौतम ने बताया कि गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते गंगा के किनारे के गांवों में पानी पहुंच रहा है।

गंगा का जलस्तर मीटर में
शुक्लागंज की तरफ113.09
चेतावनी बिंदु113
खतरे का निशान114

यहां से इतना पानी छोड़ा गया

ये भी पढ़ें– Gold-Silver Rate Today 20 September 2024: सोना-चांदी के बढ़े रेट, 88400 रु के ऊपर पहुंची सिल्वर, यहां जानें अपने शहर के रेट

नरोरा बांध से99,613
गंगा बैराज से4,07,495

आंकड़े क्यूसेक में

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top