All for Joomla All for Webmasters
जरूरी खबर

Bank Holidays October: अक्टूबर में 5-10 नहीं, पूरे 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, जानिए कब-कब रहेगी छुट्टी

Bank Holidays in October 2024: सितंबर का महीना खत्म होने में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इस महीने के बाद नए और दसवें महीने अक्टूबर की शुरुआत होगी। हर महीने की शुरुआत से पहले लोग आने वाले महीने में पड़ने वाली बैंक की छुट्टियों की लिस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। जिस वजह से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) हर महीने अपकमिंग मंथ की हॉलीडे लिस्ट जारी करता है।

ये भी पढ़ें:– जुगाड़ से मुफ्त में दुनिया घूम रहे ये पति-पत्नी, जबरदस्त है इनका आइडिया, होटल और फ्लाइट का किराया नहीं लगता

ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अक्टूबर में पड़ने वाली बैंक की छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holiday in October 2024) जारी कर दी है। जिसके अनुसार, अक्टूबर के महीने में पूरे 15 दिनों के लिए बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसलिए अगर आप अक्टूबर में बैंक का कोई काम निपटाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको पहले इस महीने की हॉलीडे लिस्ट एक बार जरूर चेक कर लेनी चाहिए। आइए जानते हैं अगले महीने पड़ने वाली बैंक हॉलिडे की लिस्ट के बारे।

ये भी पढ़ें:– Diwali-छठ पूजा में बिहार-यूपी जाना है पर टिकट नहीं? मत होइये परेशान! रेल मंत्री ने दी ऐसी खुशखबरी, झूम उठेंगे

अक्टूबर में 15 दिन रहेंगे बैंक बंद (Banks will remain closed for 15 days in October)

  • 1 अक्टूबर 2024: जम्मू में विधानसभा चुनाव के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 2 अक्टूबर 2024: गांधी जयंती के अवसर पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 3 अक्टूबर 2024: नवरात्रि की शुरुआत और घट स्थापना के चलते जयपुर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 6 अक्टूबर 2024: यह रविवार है, इसलिए पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा।
  • 10 अक्टूबर 2024: महासप्तमी के अवसर पर गुवाहाटी, अगरतला, कोलकाता और कोहिमा में बैंक बंद रहेंगे।
  • 11 अक्टूबर 2024: महाअष्टमी, आयुध पूजा और दुर्गा अष्टमी के चलते देश के कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे, जिनमें कोलकाता, पटना, अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोहिमा, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, रांची और शिलांग शामिल हैं।
  • 12 अक्टूबर 2024: दशहरा और विजयदशमी के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 13 अक्टूबर 2024: रविवार के चलते पूरे देश में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
  • 14 अक्टूबर 2024: दासेन या दुर्गा पूजा के अवसर पर गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
  • 16 अक्टूबर 2024: लक्ष्मी पूजा के चलते कोलकाता और अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।
  • 17 अक्टूबर 2024: महर्षि वाल्मीकि जयंती और कांटी बिहू के कारण गुवाहाटी और बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे।
  • 20 अक्टूबर 2024: रविवार के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा।
  • 26 अक्टूबर 2024: चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 अक्टूबर 2024: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 अक्टूबर 2024: दीवाली के अवसर पर पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top