All for Joomla All for Webmasters
दिल्ली/एनसीआर

दिल्ली में दरिंदगी: नौकरी के लिए मिलने बुलाया, फिर महिला से किया गंदा काम

crime

दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की घटना सामने आई है। आरोपी मनमोहन नाम का इलेक्ट्रीशियन है जो पीड़िता को पहले से जानता था। उसने उसे मिलने और नौकरी के लिए इंटरव्यू देने के बहाने अपने पास बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें– 30 सितंबर को क्या हैं पेट्रोल और डीजल के भाव; आम लोगों को मिल गई बड़ी राहत? जानें ताजा अपडेट

  1. मोहन गार्डन थाना इलाके में हुई वारदात
  2. महिला को पहले से जानता था आरोपित

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के मोहन गार्डन थाना इलाके में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित मनमोहन इलेक्ट्रीशियन है और वह महिला को पहले से जानता था। उसने उसे मिलने व नौकरी के लिए इंटरव्यू देने के बहाने अपने पास बुलाया था।

ये भी पढ़ें– Festive Season Sale के पहले दिन Meesho पर हुए दोगुने ऑर्डर, जानिए कितने लोगों ने की खरीदारी

सहेली के साथ रह रही थी महिला

जानकारी के अनुसार, महिला को काम की तलाश थी। इसलिए वह पूर्वी दिल्ली में अपनी सहेली के साथ रह रही थी। उसने अपनी सहेली की मदद से नौकरी की तलाश की। इसी दौरान उसकी बात उसके परिचित मनमोहन से हुई। उसने उसे मिलने व नौकरी देने के नाम पर बुलाया व उससे दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें– अडानी ग्रुप की एक और लंबी छलांग… खाते में आई नई कंपनी; इतने करोड़ में डील फाइनल

काम की तलाश में आई थी दिल्ली

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोहन गार्डन थाना पुलिस को रविवार को दुष्कर्म के मामले को लेकर जानकारी प्राप्त हुई थी। पूछताछ के दौरान पता लगा कि महिला काम की तलाश में दिल्ली आई थी। उसने अपनी महिला मित्र की सहायता से नौकरी तलाशने की कोशिश की।

महिला को पहले से जानता था आरोपी

मोबाइल पर उसकी आरोपित से बात हुई। आरोपित पहले से उसे जानता था। उसने उसे मिलने और साक्षात्कार देने के लिए आने को कहा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top