All for Joomla All for Webmasters
ऑटो

यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करना हुआ महंगा, टोल दरों में वृद्धि प्रस्ताव को मिली मंजूरी; पढ़ें नए रेट

यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करना अब महंगा हो गया है। आगरा से ग्रेटर नोएडा तक टोल दर में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा तक का टोल की दरें- दो पहिया वाहन में 40 रुपये कार और जीप में 50 रुपये प्रति फेरा शामिल है। नई टोल दरें 2 अक्टूबर की आधी रात से लागू हो गई हैं।

ये भी पढ़ें:- दिल्‍ली से मानसून की हो चुकी विदाई, फिर भी नवरात्रि में उत्‍तर भारत के इन राज्‍यों में होगी बारिश, IMD का अपडेट

  1. बुधवार रात 12 बजे से लागू हुई बढ़ी हुई टोल दर
  2. वर्ष 2021 में हुई थी बढ़ोतरी, हर श्रेणी के वाहन शामिल

जागरण टीम, आगरा। प्रदेश के पहले यमुना एक्सप्रेसवे में बुधवार रात 12 बजे से सफर महंगा हो गया। आगरा से ग्रेटर नोएडा तक टोल दर में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। दो पहिया वाहन में 40 रुपये, कार और जीप में 50 रुपये प्रति फेरा शामिल है। वर्ष 2021 के बाद अब टोल दर में बढ़ोतरी हुई है।

यमुना प्राधिकरण की ओर से 82वीं बोर्ड बैठक का आदेश जारी होने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे की संचालक कंपनी जेपी इन्फ्राटेक ने नई टोल दरों को लागू कर दिया है।

ये भी पढ़ें:-  ईरान-इजरायल जंग से बढ़ी भारत की टेंशन! Air India ने इन देशों में जाने वाले पैसेंजर्स के लिए जारी की एडवायजरी

टोल दरों में वृद्धि प्रस्ताव को मिली मंजूरी

यमुना प्राधिकरण की 26 सितंबर को हुई 82वीं बोर्ड बैठक में यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। एक्सप्रेसवे पर पांच प्रतिशत से 12 प्रतिशत तक टोल दर में वृद्धि की है। यह वृद्धि एक अक्टूबर से करने की मंजूरी दी गई थी, लेकिन कार्यालय आदेश जारी होने में विलंब के कारण इसे दो अक्टूबर की आधी रात से लागू किया गया है। अब एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को इसके हिसाब से ही टोल शुल्क का भुगतान करना होगा।

ये भी पढ़ें:-  सावधान! इस साल पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने किया सचेत, जानें क्या है ला नीना जो मचाएगा कहर

यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा तक का टोल

वाहन श्रेणीपूर्व दरनई दर
दोपहिया205245
कार-जीप430485
हल्के व्यावसायिक वाहन690760
बस, ट्रक14001550
बहु ध्रुवीय भारी वाहन21352360
सात ध्रुवीय व उससे अधिक27453035

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top