All for Joomla All for Webmasters
राजनीति

हरियाणा के हर Exit Poll में हारी BJP, जम्मू-कश्मीर में भी INDIA अलायंस की बल्ले-बल्ले

Exit Poll 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में मायूसी का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार को जारी अलग-अलग एग्जिट पोल्स से ऐसे संकेत मिल रहे हैं। वहीं, INDIA गठबंधन दोनों ही राज्यों में बढ़त बनाए हुए है। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा दोनों ही राज्यों में 90 सीटें हैं। जम्मू-कश्मीर में 3 और हरियाणा में 1 चरण में मतदान हुआ था।

ये भी पढ़ें:– केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश, ये है पूरा मामला

क्या कह रहे हैं आंकड़े

हरियाणा एग्जिट पोल

दैनिक भास्कर

एग्जिट पोल बता रहे हैं कि भाजपा को राज्य में 15 से 29 सीटें मिल सकती हैं। जबकि, कांग्रेस के खाते में 44 से 54 सीटें आ सकती हैं। जेजेपी+ को 1, INLD+ को 1 से 5, आम आदमी पार्टी को 0 से 1 और अन्य को 4 से 9 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।

ध्रुव रिसर्च

इस एग्जिट पोल में कांग्रेस 50 से 64 सीटें हासिल कर राज्य में बहुमत की सरकार बना सकती है। भाजपा 22 से 32 सीटों पर सिमट सकती है। ध्रुव रिसर्च ने जेजेपी, इनेलो और आप को एक भी सीट नहीं मिलने का पूर्वानुमान जताया है। जबकि, अन्य के खाते में 2 से 8 सीटें आ सकती हैं।

ये भी पढ़ें:– PM Modi: ‘मैं सिर झुकाकर माफी मांगता हूं’, छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने पर बोले पीएम मोदी

पीपुल्स पल्स

आंकड़े बता रहे हैं कि यहां भाजपा महज 20 से 32 सीटों पर सिमटकर रह सकती है। वहीं, कांग्रेस 49 से 61 सीटों पर विशाल जीत हासिल कर सकती है। एग्जिट पोल के अनुसार, आप का खाता भी खुलता नजर नहीं आ रहा है। वहीं, जेजेपी 0 से 1, इनेलो 2 से 3 और अन्य 3 से 5 सीटें जीत सकती है।

रिपब्लिक भारत मैट्रीज

रिपब्लिक वर्ल्ड के मैट्रीज सीट प्रोजक्शन के अनुसार, कांग्रेस को राज्य में 55 से 62 सीटें तक मिल सकती हैं। वहीं, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी महज 18 से 24 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। इसके अलावा INLD यानी इंडियन नेशनल लोकदल के खाते में 3 से 6 सीटें आ सकती हैं। वहीं, अन्य को 2 से 5 सीटों का अनुमान है।

ये भी पढ़ें:– Haryana Chunav 2024: कांग्रेस में शामिल होंगी विनेश फोगाट, इन सीटों से लड़ सकती हैं चुनाव, बजरंग पुनिया भी थामेंगे दामन

जम्मू-कश्मीर एग्जिट पोल

दैनिक भास्कर

एग्जिट पोल में 90 में से कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को 35 से 40 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, भाजपा के 20 से 25 सीटें मिल सकती हैं। पीडी को 4 से 7 और अन्य को 12 से 16 सीटें मिल सकती हैं।

इंडिया टुडे-सी वोटर

कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को 40 से 48 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं, भाजपा को 27 से 32 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। यहां पीडीपी को 6 से 12 तक सीटें मिलने की बात कही गई है। अन्य को 6 से 11 सीटें मिल सकती हैं।

पीपुल्स पल्स

इस एग्जिट पोल में भी कांग्रेस 46 से 50 सीटों पर बड़ी जीत हासिल करती नजर आ रही है। जबकि, भाजपा को 23 से 27 सीटें मिलने का अनुमान है। पीडीपी को 7 से 11 और अन्य को 4 से 6 सीटें मिल सकती हैं।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top