All for Joomla All for Webmasters
समाचार

Ayodhya Deepotsav 2024: इस बार घाटों पर सज्जित होंगे 30 ML क्षमता के दीप, 25 लाख दीपों काे प्रज्वलित करने का लक्ष्य

Deepotsav 2024 अयोध्‍या में दीपोत्सव पर इस पर 25 लाख दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य निर्धारित है। इतनी संख्या में दीप सफलता पूर्वक घाटों पर सज्जित हों इसके लिए स्पेस मैनेजमेंट का सहारा लिया गया। अध्ययन हुआ कि दीपों का आकार घटा दिया जाए तो राम की पैड़ी व चौधरी चरण सिंह घाट पर अधिकांश दीप सज्जित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें– कश्‍मीर में बर्फबारी, लेकिन गर्मी-पसीने से तरबतर दिल्‍ली सहित 5 राज्‍य, कब तक होंगे AC बंद? IMD का ठंड पर अपडेट

  1. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम ने दीपों की क्षमता घटाने को दी हरी झंडी
  2. इस बार सज्जित दीपों में 30 मिलीलीटर कड़ुवा तेल डाला जाएगा

प्रवीण तिवारी, अयोध्या। दीपोत्सव का आठवां संस्करण कई मायनों में अलग होगा। यह अब तक का सबसे बड़ा दीपोत्सव होगा। 25 लाख दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य निर्धारित है। इतनी संख्या में दीप सफलता पूर्वक घाटों पर सज्जित हों, इसके लिए स्पेस मैनेजमेंट का सहारा लिया गया। अध्ययन हुआ कि दीपों का आकार घटा दिया जाए तो राम की पैड़ी व चौधरी चरण सिंह घाट पर अधिकांश दीप सज्जित हो सकते हैं। इस कारण एक दीप का आकार अब 40 मिलीलीटर (एमएल) के बजाय 30 मिलीलीटर क्षमता का कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें– दशहरे से पहले दिल्ली में बना देश का सबसे ऊंचा 211 फीट का रावण, PM मोदी को भेजा निमंत्रण

इस बार यहां सज्जित दीपों में 30 मिलीलीटर कड़ुवा तेल डाला जाएगा। दीपों का आकार छोटा होने से एक-एक घाट पर गत वर्ष से अधिक दीप बिछाए जा सकेंगे। भजन संध्या स्थल की सीढ़ियों पर भी दीप सज्जित करने की तैयारी चल रही है। इस स्थल को पहली बार दीपोत्सव में शामिल किया गया है।

दीपोत्सव के नोडल अधिकारी प्रो. एसएस मिश्र ने राम की पैड़ी के अतिरिक्त चौधरी चरण सिंह घाट का निरीक्षण किया। भजन संध्या स्थल गए, जहां उगी बड़ी-बड़ी घास को देखा और इसकी सफाई के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा। इस बार 32 हजार स्वयंसेवक 25 लाख दीपों को प्रज्ज्वलित करेंगे। बताया कि दीप का आकार कम किया गया है।

ये भी पढ़ें– नवरात्रि में रेलवे यात्रियों को मिली नई ट्रेन की सौगात, इन राज्यों को होगा सबसे ज्यादा फायदा, देखें टाइम टेबल

55 घाटों पर सज्जित होंगे 28 लाख दीप

अयोध्या: दीपोत्सव के सकुशल आयोजन के लिए तैयारी शुरू हो गई है। लेआउट बनाया जा रहा है। घाटों की संख्या लगभग तय है। इस बार 55 घाट निर्धारित किए गए हैं। इन्हीं घाटों पर निर्धारित ले आउट में दीप बिछाए जाएंगे। गत वर्ष 2023 में 22.23 लाख दीप प्रज्वलित कर आफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाया गया था, जो गिनीज बुक में दर्ज है। इसके लिए 51 घाटों पर लगभग 26 लाख दीप बिछाए गए थे। इस वर्ष लगभग तीन लाख दीप भजन संध्या स्थल पर बिछाए जाने की संभावना है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top