All for Joomla All for Webmasters
बिहार

Bihar Weather: फिर मानसून की हो रही वापसी, पटना सहित कई जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम; पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Bihar Mausam News पटना समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बना रहेगा। पूर्वी व दक्षिणी भागों के कुछ स्थानों पर गरज-तड़क के साथ हल्की वर्षा व जबकि शेष भागों में छिटपुट वर्षा की संभावना है। तीन से चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना है। सुबह-शाम आर्द्रता में बढ़ोतरी के कारण मौसम सामान्य बना रहेगा।

ये भी पढ़ें– अगर 2 दिनों तक पानी पीने को न मिले तो क्या होगा? जानिए सेहत पर पड़ने वाला असर

  1. 61.1 मिमी भागलपुर में सर्वाधिक वर्षा
  2. 32.0 डिग्री सेल्सियस पटना का तापमान दर्ज
  3. आर्द्रता में वृद्धि से सुबह-शाम मौसम रहेगा सामान्य

जागरण संवाददाता, पटना। गांगेय पश्चिम बंगाल के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके प्रभाव से पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

प्रदेश के दक्षिण मध्य व पूर्वी भागों में गरज-तड़क के साथ कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है, जबकि अन्य भागों के एक या दो स्थानों पर छिटपुट वर्षा के आसार हैं। तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। प्रदेश से मानसून की वापसी धीरे-धीरे आरंभ हो गई है।

सुबह-शाम आर्द्रता 70-80 प्रतिशत होने के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा। दोपहर के समय सूर्य के प्रकाश से लोगों को गर्मी का अहसास होगा। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। भागलपुर में सर्वाधिक वर्षा 61.1 मिमी दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें:- IPOs This Week: 7 अक्टूबर से शुरू सप्ताह में 2 नए IPO, 6 कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट

रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस व 35.1 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना सहित 17 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा

गया के परैया में 12.4 मिमी, गया के टनकुप्पा में 6.8 मिमी, भागलपुर के नाथ नगर में 5.2 मिमी, कटिहार में 2.5 मिमी, नालंदा के सरमेरा में 2.4 मिमी, पूर्णिया में 2.2 मिमी, कटिहार के बरारी में 1.8 मिमी, पूर्णिया के श्रीनगर में 1.6 मिमी, कटिहार के मानसी में 1.0 मिमी, पूर्णिया के धमदाहा में 0.8 मिमी, किशनगंज के टेढ़ागाछ में 0.6 मिमी, बेगूसराय के 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें:- Dev Accelerator IPO: फ्लैक्सिबल ऑफिस स्पेस की मांग के बीच 125 करोड़ रुपये के आईपीओ की प्लानिंग

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतमन्यूनतम
पटना32.0 26.3
गया32.5 25.6
भागलपुर31.125.3
मुजफ्फरपुर30.026.5

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top