All for Joomla All for Webmasters
बिज़नेस

Gold Price Today: आज सोना हुआ सस्ता, चेक करें क्या रहा दिल्ली, यूपी, राजस्थान में गोल्ड रेट

gold

Gold Rate Today In India: गोल्ड में आ रही लगातार तेजी पर आज ब्रेक लगा है। सोने के दाम में आज मामूली गिरावट आई है। 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 50 रुपये तक प्रति 10 ग्राम तक कम हुई है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, जयपुर, मुंबई, कोलकाता जैसी जगहों पर  शादी के आने वाले साएं और त्योहारों के कारण डिमांड पिछले साल से बेहतर है। सिल्वर का रेट 96,900 रुपये पर है।

ये भी पढ़ें– 7 अक्टूबर की सुबह-सुबह मिल गई बड़ी राहत! बदल गए पेट्रोल और डीजल के भाव, जानें ताजा रेट्स

देशभर में सोने के दाम में आई गिरावट

आज भारत के विभिन्न शहरों में सोने की कीमतों में कुछ मामूली गिरावट देखने को मिली है। नोएडा और गाजियाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 71,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है। लखनऊ में भी 24 कैरेट सोने का भाव 77,810 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 71,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

गोल्ड की तेजी को लगा ब्रेक

जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत थोड़ी कम हुई, यहां यह 77,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज हुई। जबकि, 22 कैरेट सोने की कीमत 71,340 रुपये है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 77,660 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 71,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने के भाव में आ रही लगातार तेजी के बाद आज दाम कम हुए हैं।

ये भी पढ़ें– विदेशी दौलत में भारत ने रचा इतिहास, पहली बार किया ये कारनामा; गदगद हुआ RBI

बीते शुक्रवार इस रेट पर बंद हुआ गोल्ड

त्योहारी सीजन के दौरान बढ़ी ज्वैलरी की मांग ने दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के दामों को ऑल टाइम हाई पर पहुंचा दिया है। शुक्रवार को सोने की कीमत में 150 रुपये की तेजी आई, जिससे यह 78,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। गुरुवार को सोने का भाव 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमत में भी बड़ा उछाल देखा गया, जो 1,035 रुपये की बढ़त के साथ 94,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी।

ये भी पढ़ें– खाना ऑर्डर करके प्‍लेट लगाइये तब तक हो जाएगी डिलीवरी! आईपीओ से पहले स्विगी का बड़ा दांव, जोमैटो को टक्‍कर

देश के बड़े शहरों में 7 अक्टूबर 2024 को 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव24 कैरेट सोने का आज का भाव
दिल्ली71,34077,810
मुंबई71,19077,660
अहमदाबाद71,24077,710
चेन्नई71,19077,660
कोलकाता71,19077,660
गुरुग्राम71,34077,810
लखनऊ71,34077,810
बेंगलुरु71,19077,660
जयपुर71,34077,810
पटना71,24077,710
भुवनेश्वर71,19077,660
हैदराबाद71,19077,660

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top